12 w - Translate

एक मां ने अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय प्यार से बस इतना ही कहा। बच्चों को क्या पता था कि घर लौटने पर उनकी मां कभी दरवाजा खोलने नहीं आएंगी।
मध्य प्रदेश के देवास से सामने आई यह घटना लोगों को भावुक कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय रिंकी पडियार ने मंगलवार सुबह रोज की तरह बच्चों को तैयार किया, उन्हें स्कूल ऑटो में बैठाया और टिफिन पूरा खाने व मन लगाकर पढ़ाई करने की हिदायत दी।
इसके बाद वह पास के मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं। घर लौटने के कुछ समय बाद उन्होंने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
जब उनके पति मनोज पडियार मॉर्निंग वॉक से वापस लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।❗
📌 यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और प्रारंभिक पुलिस जांच के आधार पर साझा की गई है। जांच पूरी होने पर तथ्य बदल सकते हैं।
#dewasnews #madhyapradeshnews #viralnews #emotionalstory #newsupdate

image
12 w - Translate

छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले— "पेपर लीक गंभीर मुद्दा, बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए छात्र"
राजधानी दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और उस दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस जारी है। इस बीच, कई फिल्मी हस्तियों द्वारा छात्रों के समर्थन में बयान दिए जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।
सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।"
सलमान खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले भी कई कलाकार और सार्वजनिक हस्तियां छात्रों के मुद्दे पर संवाद और शांतिपूर्ण समाधान की अपील कर चुके हैं।
छात्र आंदोलन, परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक बहस जारी है। इस बीच, विभिन्न पक्ष अपनी-अपनी राय और मांगें सामने रख रहे हैं।
#salmankhan #studentprotest #paperleak #educationsystem #students #bollywood #breakingnews #latestnews #india #hindinews

image
12 w - Translate

आज्ञाकारी माँ के, आज्ञाकारी बेटे !

12 w - Translate

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मधवापुर गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय पिंकी की सोमवार शाम मौत हो गई। वह पिछले चार साल से टीबी की बीमारी से जूझ रही थीं और कानपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
मंगलवार सुबह जब परिजन पिंकी के अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे, तब उनके 40 वर्षीय पति श्यामल दास अपनी मृत पत्नी की मांग में सिंदूर भर रहे थे। इसी दौरान पत्नी के निधन के गहरे सदमे के कारण श्यामल को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद एक ही घर से पति-पत्नी की दो अर्थियां एक साथ उठीं। माता-पिता के एक साथ चले जाने से उनके दो छोटे बेटे अनाथ हो गए हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बेसहारा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए तत्काल सरकारी और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

image

image

image

image

image

image
12 w - Translate

झारखंड में तीन मासूम बच्चों को माता-पिता ने सुनसान इलाका में ले जाकर छोड़ा।।😭😱