image
12 w - Translate

People and Time will teach you more than books📕

image
12 w - Translate

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

image
12 w - Translate

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एक मर्डर केस की गुत्थी 8 महीने बाद सुलझाई है. विपणन संघ में कार्यरत कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत को पहले एक हादसा बताया गया था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक प्लान किया गया मर्डर था.इस मामले में पुलिस ने मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती और एक नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि हत्या की वजह बेहद मामूली विवाद था, जो मोबाइल पर रील देखने को लेकर शुरू हुआ और धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया.क्या था मामला?
पुलिस के अनुसार, घटना 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है. उस समय घर में वीरेंद्र, उनकी पत्नी, दो बेटियां और 10 वर्षीय बेटा मौजूद थे. बड़ी बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, जिसे लेकर वीरेंद्र ने उसे टोका. इसी बात पर पिता-बेटी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया.इस दौरान पत्नी दीपा और दोनों बेटियों ने मिलकर वीरेंद्र पर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने लकड़ी के बैट और ईंट से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरेंद्र के शरीर पर 17 गंभीर चोटों का जिक्र किया गया है.

image
12 w - Translate

राजस्थान के उदयपुर निवासी लक्षित परमार ने राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं कक्षा के 2026 के नतीजों में सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। लक्षित बचपन से ही 'सेरेब्रल पाल्सी' नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनके हाथ-पैर कमजोर हैं और वे ठीक से बैठ भी नहीं पाते हैं। इन शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले छात्रों (CWSN) की श्रेणी में स्टेट टॉपर का स्थान हासिल किया है।

उनकी इस सफलता में उनके पिता दिनेश परमार का अहम योगदान है, जो उन्हें रोजाना गोद में उठाकर स्कूल लाते और ले जाते हैं। शारीरिक अक्षमता के कारण लंबे समय तक बैठ न पाने की स्थिति में लक्षित अक्सर लेटकर पढ़ाई करते थे और उन्होंने अपनी सफलता के लिए रोजाना 5 से 6 घंटे की सेल्फ-स्टडी की। उनकी इस उपलब्धि पर राजस्थान शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी और शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने शारीरिक बाधाओं के बावजूद प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लक्षित को बधाई दी है।

image

image

image
12 w - Translate

1. *डिलीवरी के दौरान कटी पेशाब की थैली, नर्सिंग स्टाफ ने मांगे 4000 रुपए*
2. *मेड़ता अस्पताल में लापरवाही: प्रसूता की थैली फटी, 3 हजार वसूले*
3. *डॉक्टर नदारद, नर्सों ने कराई डिलीवरी: थैली फटी तो मांगे पैसे* 🙏🥹🥹#tanding

image
12 w - Translate

हस्त मुद्राएं, शस्त्र प्रतिमाएं और 30 भव्य स्तंभ... राजा दशरथ की समाधि तक बनेगा 15 KM लंबा 'दशरथ पथ'

अयोध्या नगरी भारतीय संस्कृति, आस्था और विरासत का भव्य प्रतीक बनती जा रही है. रामपथ, भक्तिपथ और धर्मपथ के बाद अब भव्य कॉरिडोर 'दशरथ पथ' बनने जा रहा है. यह सिर्फ एक सड़क नहीं होगी, बल्कि इतिहास, अध्यात्म और कला का ऐसा संगम होगी, जो श्रद्धालुओं को सीधे राजा दशरथ की स्मृतियों तक पहुंचाएगी.

साकेत पेट्रोल पंप से बिल्वहरी घाट तक बनने वाला यह 15 किलोमीटर लंबा मार्ग अपनी भव्यता से हर किसी को आकर्षित करेगा. रास्ते के डिवाइडर पर 30 विशाल स्तंभ स्थापित किए जाएंगे. इन स्तंभों पर योग की 15 हस्त मुद्राएं और 15 शस्त्र मुद्राएं दर्शाती आकर्षक प्रतिमाएं लगाई जाएंगी. करीब 6 फीट ऊंची ये कलाकृतियां इस मार्ग को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव से भर देंगी.

#ayodhya #dashrathpath #rampath #bhaktipath #dharmapath #atcard #aajtaksocial

[Ayodhya Dashrath Path corridor, Ayodhya development project, Ram Path Bhakti Path Dharma Path Ayodhya, religious tourism Ayodhya India, cultural heritage corridor Ayodhya]

image
12 w - Translate

मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक हाई स्पीड ट्रायल की तैयारी तेज, मेट्रो परियोजना ने पकड़ी रफ्तार 🚇

🔴 अप-डाउन ट्रैक पर लगातार ट्रायल रन, सिग्नलिंग और सिस्टम्स की गहन जांच

⚡ अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हाई स्पीड ट्रायल, सुरक्षा मानकों पर विशेष फोकस

🛠️ ट्रैक्शन, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी उपकरणों की हो रही बारीकी से टेस्टिंग

🚆 यूपी मेट्रो का दावा—आगरा को मिलेगा विश्वस्तरीय, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन तंत्र

image