दो महिला खिलाड़ियों से कथित हाथापाई मामले में दीपक शर्मा निलम्बित
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने लिया कड़ा फैसला
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दो दिन की ढिलाई के बाद आखिरकार मंगलवार को कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को आगामी सूचना तक निलम्बित कर दिया। दीपक शर्मा पर गोवा में दो महिला खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है।
