Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
मुख्यमंत्री जी ने कहा है #कोटद्वार से भी चारधाम यात्रा मार्ग प्रारंभ करने पर विचार किया जाएगा, इस से पहले मुख्य सचिव ने कहा की #रामनगर से भी चारधाम यात्रा प्रारंभ की जा सकती है। मैं स्मरण करना चाहूंगा की मैंने उत्तराखंड के कही क्षेत्रों में लग रहे ट्रैफिक जाम पर चिंता व्यक्त की थी और इस से उन क्षेत्रों की आर्थिकी और नुकसान का उल्लेख किया था और उल्लेख करते वक्त मैंने तीन सुझाव दिए थे।
1. कैंची धाम के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण और जिस वैकल्पिक मार्ग के निर्माण पर काम चल रहा है वो उसका समाधान नहीं है, समाधान है कोसी के किनारे किनारे रामनगर से या कालाढूंगी कोटाबाग से कोसी के किनारे किनारे कैंची धाम के लिए मार्ग बनाना और उसके लिए रास्ते में कही स्थानों पर पार्किंग फैसिलिटी को जनरेट करना, ये मोटर मार्ग अल्मोड़ा,बागेश्वर, पिथौरागढ़ की जो लाइफ लाइन चोप हो जा रही है उसकी समस्या का भी समाधान करेगा और इस मार्ग के निर्माण की यदि सरकार ठान ले तो एक साल के अंदर ये मार्ग और चौड़ा मार्ग दो तरफा यात्रा के लायक मार्ग तैयार हो जाएगा।
2. रामनगर और कोटद्वार जो पुराने परंपरागत चारधाम यात्रा मार्ग थे, वहां से भी यात्रा प्रारंभ करने की बात कही थी। निश्चित तौर पर #श्री_बद्रीनाथ जी के लिए और मुझे आज मुख्यमंत्री जी के बयान को देखकर अच्छा लगा। सुझाव कहीं से भी आ रहे हो शासन जब खुले मन से काम करता है तो उसका प्रभाव शुभ होता है।
Pushkar Singh Dhami