एनिमल को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. तमाम बातों और बहसों के बीच 'अल्फा मेल' वाली बहस अभी तक जारी है. फिल्म ताकत और शक्ति को जिस तरीके से जस्टिफाइ-ग्लोरिफाई करती है, असल जिंदगी में तो वह कई बार संकट का कारण बनता रहा है. फिल्म अपनी बात स्थापित करने के लिए रणबीर कपूर का कैरेक्टर उदाहरण भी आदिम युग का देता है. तो क्या ये बार-बार हमें उसे कबीलाई स्थिति में फिर से ठेलने की कोशिश है, जिसमें अपनी जान बचाने का मतलब, सामने वाले को जान से मार देना रहा है... जहां जोरू (औरत) भी जमीन की तरह संपत्ति ही थी.
फिल्म में 'अल्फा मेल' वाला डॉयलॉग भी एक अजीब परिस्थिति में कहा जा रहा है. रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर को बचपन से भैया बोलती आ रही है, उसे राखी बांधती थी. अब दोनों बड़े हो चुके हैं. रणबीर बोर्डिंग से लौट आया है. रश्मिका की सगाई हो रही है. इसी सगाई में रणबीर अपने दोस्त (जो रश्मिका का भाई है) से रश्मिका को पसंद करने की बात करता है, क्योंकि वो उसे हॉट लगती है. अभी तो यही अपच हो रही थी, कि इतनी हिंसक फिल्म में हीरोइन का भाई इतना सॉफ्ट कैसे निकला? पहली मारकाट तो यहीं हो जानी चाहिए थी. वो खुद अपनी बहन को रणबीर के पास छोड़ने भी आता है.
रश्मिका को अकेले में कन्विंस करने के लिए ही रणबीर ने 'अल्फा मेल' वाला अपना दोयम दर्जे वाला डायलॉग मारा और कवियों को 'जलन का मारा' बोल गया. मेरी नजरों में बोल्ड और आत्मविश्वास से भरपूर लगने वाली मेरी प्रिय नायिका रश्मिका मंदाना भी कन्विंस हो जाती है कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए प्रेमी या पति के रूप में शारीरिक सौष्ठव वाले कथित अल्फा मेल की ही जरूरत है. यहां प्रेम चूक गया.
खैर, ये सब मेरा सोचना है. हर किसी का सोचना अलग-अलग हो सकता है, लेकिन कवियों-साहित्यकारों के लिए इस्तेमाल हुए दोयम दर्जे का ये संवाद मेरी समझ से परे रहा. वो कविताएं ही रही हैं, जिन्होंने दुनिया में लोगों को प्रेम सिखाया, वादे निभाना बताया. उन्होंने संकल्प का अर्थ समझाया और दया-करुणा, सामर्थ्य, इच्छा शक्ति जैसे शब्दों को जीवंत किया.
प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित नेहरू के स्टडी टेबल पर एक कविता हमेशा रखी रही. कहते हैं कि अंत समय तक वह इसका मूलमंत्र की तरह जाप करते रहे थे. मूल कविता इंग्लिश में थी, जिसका हिंदी तर्जुमा उससे प्रभावित होकर कवि हरिवंश राय बच्चन ने किया था. कविता क्या थी, समझ लीजिए एक तरह से ध्येय वाक्य ही था.
वन हैं सुंदर और सघन, पर मुझको वचन निभाना है
नींद सताए इसके पहले, मुझको कोसों जाना है, मुझको कोसों जाना है.
असल में इस कविता को मूल रूप से अमेरिकन पोएट Robert Frost ने लिखा था.
The woods are lovely, dark and deep,
But I have promises to keep,
And miles to go before I sleep,
And miles to go before I sleep.
शेक्सपियर ने मर्चेंट ऑफ वेनिस में 14 पंक्तियों की सॉनेट लिखी Mercy, ये कविता दया के गुण बताती है और पूरे नाटक के दौरान लिखी गई सबसे मास्टरपीस बन जाती है. कुल मिलाकर ये दुनिया ऐसे अल्फा मेल से नहीं, पोएट्री करने वालों से ही जिंदा है.

image

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचाएं हुए हैं। फिल्म ने 750 करोड़ से ज्यादा कमाई करके ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं। फिल्म में रणबीर और बॉबी देओल ने बहुत अच्छा काम किया हैं, इस वजह से हर कोइ उनकी तारीफ कर रहा हैं। फिल्म की भी लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच अब बॉबी देओल के बड़े भाई सनी देओल ने इस फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया हैं। सनी के मुताबिक फिल्म अच्छा हैं लेकिन उनको कुछ चीजें पसंद नहीं आई हैं। हाल ही में पीटीआई को दियें एक इंटरव्यू में एनिमल फिल्म पर रिएक्शन देते हुए सनी देओल ने बताया कि मैं अपने भाई बॉबी के एनिमल में किये परफॉर्मेंस से खुश हूं। मैंने एनिमल देखी हैं और मुझे यह पसंद आई। मैं रियली में बॉबी के लिए खुश हूं। यह एक अच्छी फिल्म हैं। लेकिन फिल्म के कुछ चीजें मुझे पसंद नहीं आई, जो मुझें अपनी फिल्मों के साथ-साथ कई फिल्मों भी फिल्मों में पसंद नहीं हैं। एक व्यक्ति के तौर पर मुझे पसंद करने या ना पसंद करने का अधिकार हैं। लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छी फिल्म हैं। फिल्म का म्यूजिक भी जबरदस्त हैं, जो सीन के साथ मैच करता हैं। इसके आगे सनी कहा बॉबी हमेशा बॉबी रहे हैं। लेकिन अब वे लॉर्ड बॉबी बन गए हैं।

image

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त नंदा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म के वजह से चर्चाओं में हैं। अगस्त नंदा की फिल्म "द अर्चीज" कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई हैं। अगस्त नंदा के डेब्यू के बाद से ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ही पूरा बच्चन परिवार इन दिनों काफी खुश हैं। इसी बीच बच्चन परिवार को ओर एक खुशखबरी मिली हैं। खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त नंदा को डेब्यू के कुछ दिनों बाद ही एक नया फिल्म मिल गया हैंं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त को "इक्किस" में कास्ट कर लिया हैं। यह एक बिग बजट फिल्म हैं। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त नंदा इस फिल्म में श्रीराम राघवन के साथ दिखाई देंगे। बताया जा रहा हैं कि यह फिल्म 1971 के वॉर हीरो अरुण खेत्रपाल की बायोपिक हैं। इस फिल्म में अगस्त नंदा के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी अहम रोल में दिखेंगे। खबरों के मुताबिक अभी अगस्त फिल्म के स्क्रिप्ट को पढ़ रहें हैं और बहत जल्द इस फिल्म के लिए रिहर्सल भी करेंगे। अगस्त नंदा की इस नई फिल्म की शुटिंग अगले साल जनवरी महीने से शुरू होने की संभावना हैं।

image

image

image

image

image

image

image

image