Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
हरियाणा में BJP और JJP का गठबंधन टूट गया है. इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया.
बता दें कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई थी. बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत की.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी नेताओं का एक वर्ग गठबंधन का विरोध कर रहा है. बता दें कि बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. JJP ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के साथ गठबंधन किया था.