Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
अब तक का सारा सफर टटोल कर देखना।
अपनी परवरिश की किताब खोलकर देखना।
तुम्हे उसकी कोशिशों मे पुर्णविराम न मिलेगा,
चाहो तो हर पंक्ति पर नज़र गोल कर देखना।
जिसने भरा ब्याज तुम्हारी ख़्वाहिशों के लिए-
हथेलियों पर उसकी ज़िन्दगी तोलकर देखना।
कामयाब हो जाने का नुस्ख़ा शर्तिया मिलेगा-
उसकी झुर्रियों में ये जवानी घोलकर देखना।
आवाज़ तुम्हारी रूह से टकरा कर के आयेगी-
कभी पिता के लिये जिन्दाबाद बोलकर देखना।
ये मुसाफ़िरी जाने किस डगर की मिली।
पता नही ज़िन्दगी कितनी उमर की मिली।।
इन पाँवों के लिपटा रहा बच्चों का ख़्वाब-
आमद मुश्किल से गुजर बसर की मिली।
काँटे हटाये तब जाके मिला थोड़ा सुकून-
हमें हिस्से में छाँव भी कीकर की मिली।
गये दफ़्तरों में *इमदाद की दरख़्वास्त ले-
कुछ मिला तो बात इधर उधर की मिली।
हमारे चरागों से उजाले हुए कहीं ‘शेखर’-
हम रात से लड़े तो रोशनी *सहर की मिली।
Mighty Minds is one of the best #daycare in #montessori that caters to discerning parents who want their kids to have the best. Children's sense of discovery, inventiveness, and curiosity are all encouraged in this environment.
https://mightyminds.co.nz/mt-wellington-programme/