Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
प्रो लीग मुकाबले में स्पेन से मिली 0-2 की हार
खेलपथ संवाद
होबार्ट। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। टीम की नजरें वापसी पर लगी हुई थी, लेकिन उसे स्पेन से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत अब रविवार को प्रो लीग के होबार्ट चरण के अपने दूसरे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारतीय टीम की खराब फॉर्म जारी रही। स्पेन के लिए इग्नासियो अबाजो ने छठे मिनट और इग्नासियो कोबोस ने 36वें मिनट में गोल किए।
अत्याधुनिक माधव इंटरनेशनल टेनिस सेण्टर का शुभारम्भ
ढाई लाख की पुरस्कार राशि वाली महिला टेनिस प्रतियोगिता का आगाज
खेलपथ संवाद
समालखा। उत्तर भारत में लॉन टेनिस को नयी पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए माधव जयंत सेवा न्यास द्वारा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित माधव इंटरनेशनल टेनिस सेंटर का शुभारंभ शनिवार को उत्तर क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल के करकमलों से हुआ। संचालन सेंटर प्रबंधक नीरज गौड़ ने किया।
टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड की 51 रनों से धमाकेदार जीत
आर्चर-विल की घातक गेंदबाजी से मेजबान श्रीलंका हारा
खेलपथ संवाद
पाल्लेकल। फिल सॉल्ट (40 गेंदों पर 62 रन) की दमदार बल्लेबाजी के बाद जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स की तेज और स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने श्रीलंका के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर इंग्लैंड को रविवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में 51 रन की शानदार जीत दिलाई। बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालगे (26 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में श्रीलंका की अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 146 रन तक सीमित कर दिया था, जिससे लग रहा था कि मुकाबला मेजबान टीम की पकड़ में है।
निराश कोच गौतम गंभीर ने लगाई सूर्या की क्लास!
टीम इंडिया में हार के बाद खलबली, बाउंड्री के पास हुई मीटिंग
खेलपथ संवाद
अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 76 रन की करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को बैटिंग ने बहुत निराश किया। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 111 रन पर ही ढेर हो गया। इस नतीजे ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने की सम्भावना को तगड़ी चोट पहुंचाई है।
रामपुर की बेटी उजाला ने एशियन क्रॉस कंट्री में जीता ब्रॉन्ज मेडल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने से हर कोई खुश
खेलपथ संवाद
रामपुर। उत्तर प्रदेश की बेटी उजाला ने एक बार फिर अपने शहर रामपुर और देश का नाम खेलों में अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर चमकाया है। जापान के फुकोका शहर में 21 फरवरी को हुई एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में उजाला ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में एशिया महाद्वीप के सभी देशों के लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

आंध्र प्रदेश: पति ने पत्नी से पूछा #fblifestyle
टीवी की आवाज़ कम करने के लिए, उसने उसे धारदार हथियार से गोदकर मार डाला। दंपति की शादी महज 8 महीने पहले हुई थी।