image
26 w - Vertalen

राजकीयः प्राथमिकः विद्यालयः- भैस्वाड़ा 🏫
विकासः क्षेत्रम - पाबौ, पौड़ी गढ़वाल

image
26 w - Vertalen

राजकीयः प्राथमिकः विद्यालयः- भैस्वाड़ा 🏫
विकासः क्षेत्रम - पाबौ, पौड़ी गढ़वाल

image
26 w - Vertalen

राजकीयः प्राथमिकः विद्यालयः- भैस्वाड़ा 🏫
विकासः क्षेत्रम - पाबौ, पौड़ी गढ़वाल

imageimage
26 w - Vertalen

आदिशक्ति के छठे स्वरूप, अजेय शक्ति और अपार तेज की प्रतीक माँ कात्यायनी के पूजन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

image
26 w - Vertalen

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSE के इंटरमीडिएट 2026 के नतीजों में नवादा जिले की एक और प्रतिभा ने राज्य स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है. जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के छोटे से गांव नावाडीह की रहने वाली सपना कुमारी ने साइंस स्ट्रीम में पूरे बिहार में दूसरा स्थान (रैंक-2) प्राप्त किया है. साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली सपना की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि मेहनत के आगे संसाधन कभी बाधा नहीं बनते.

सपना कुमारी नवादा के कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता सुधीर चौरसिया गांव में ही एक छोटी सी किराना की दुकान चलाते हैं. एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सपना शुरू से ही पढ़ाई में काफी अनुशासित और होनहार रही हैं. उनकी सफलता की खबर मिलते ही पूरे नावाडीह गांव और नवादा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है. परिवार और रिश्तेदारों का उनके घर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है.

सपना के पिता सुधीर चौरसिया मेहनत-मजदूरी और अपनी छोटी सी दुकान के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी बेटी की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी. पिता के संघर्ष को देखते हुए सपना ने तय किया है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनेंगी. उनका सपना है कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर गरीब और जरूरतमंद समाज की सेवा करें.सपना ने बताया कि उनकी सफलता का कोई 'शॉर्टकट' नहीं था. उन्होंने गांव में रहकर ही नियमित पढ़ाई, कड़े अनुशासन और शिक्षकों के नोट्स पर भरोसा किया. उनके अनुसार, सेल्फ-स्टडी और टॉपिक्स को गहराई से समझना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही.

#biharboard | #bseb | #bihar | #aajtaksocial |#atcard

image

image

image
26 w - Vertalen

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RC को बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे. इस बात की पुष्टि खुद RCB के हेड ऑफ क्रिकेट मो बॉबट (Mo Bobat) ने की है.

मो बॉबट ने साफ शब्दों में कहा कि यश दयाल फिलहाल एक निजी परिस्थिति (personal situation) से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दयाल अभी भी RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं.

RCB मैनेजमेंट की ओर से यह अपडेट ऐसे समय आया है जब टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. दयाल की गैरमौजूदगी टीम के बॉलिंग कॉम्बिनेशन को प्रभावित कर सकती है, खासकर डेथ ओवर्स में जहां वह अहम भूमिका निभाते रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले सीजन में यश दयाल ने RCB के लिए महत्वपूर्ण मौकों पर योगदान दिया था और टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा भी साफ नजर आया था. ऐसे में उनका अचानक बाहर होना टीम के लिए रणनीतिक चुनौती बन सकता है.

#rcb #ipl2026 #yashdayal #mobobat #atcard #aajtaksocial #aajtakcricket

image
26 w - Vertalen

केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और लोकसभा में महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए बिल ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव ला रही है, जिसमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। 2011 की जनगणना के आंकड़े को आधार बनाकर परिसीमन करने की तैयारी है। कुल सीटों में से 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। अब उत्तर प्रदेश में 80 की जगह 120, बिहार में 40 के बजाय 60, पश्चिम बंगाल में 42 से बढ़कर 63, तमिलनाडु में 39 के बजाय 59, महाराष्ट्र में 48 की जगह 72, कर्नाटक में 28 के बजाय 42, केरल में 20 की जगह 30, आंध्र प्रदेश में 25 के बजाय 38, गुजरात में 26 से बढ़कर 39, राजस्थान में 25 के बजाय 38, दिल्ली में 7 की जगह 11, ओडिशा में 21 के बजाय 32 और झारखंड में 14 से बढ़कर 21 लोकसभा सीटें होंगी।

image