Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली जिस होटल में ठहरे हुये है वहाँ के एक कर्मचारी ने चोरी से विराट की गैरमौजूदगी में कोहली के रूम में घुसकर एक वीडियो बनाया जिसमे कोहली की बहुत चीजे रखी हुई है,
जो निंदनीय है ऐसा नही करना चाहिए था किसी की व्यक्तिगत जीवन को सार्वजनिक करना छोटी मानसिकता और पब्लिसिटी के लिए ,
लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ कोहली की दैनिक इस्तेमाल की चीजें देखकर इतनी बड़ी सेलेब्रिटी होने के वावजूद कुछ ज्यादा आलतू– फालतू का सामान नही दिखा मगर एक चीज मुझे दिखी जो मेरा दिमाग घुमा गयी वो थी सफेद कपड़ो पर रखी महादेव और बजरंगबली भगवानो की मूर्ति , आरोप – प्रत्यारोप , उतार –चढ़ाव , ये मनुष्य के जीने तक जीवन में रहता हैं,
लेकिन व्यक्ति किसी भी बड़े पद या यश को पाकर भी अपने सनातन धर्म पर मजबूती से विश्वास रखता है ये करोड़ों हिंदुओ के लिए गर्व और अनुसरणीय बात है जिसे हमे कभी कभी अंबानी परिवार के माध्यम से भी देखने को मिलता है ।
भारत से लगभग 10 हज़ार किलोमीटर की दूरी पर मौजूद दूसरे देश में मैच खेलने गया है वहाँ अपनी क्रिकेट किट और जरूरी सामानों के साथ भगवानो की मूर्तियां भी ले जाना मेरे लिए ये बड़ी बात है । 🙏🇮🇳🕉️