32 w - übersetzen

Patna में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं ने Chaiti Chhath के अंतिम दिन पवित्र Ganga River के तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह की पहली किरण के साथ ही हजारों व्रती नदी में खड़े होकर उगते हुए Surya को ‘अर्घ्य’ अर्पित करते नजर आए।

#chaitichhath #patna #gangaghat #suryaarghya #biharculture #indianfestivals #atphotoblog #aajtaksocial

(Chaiti Chhath, Patna Ghat, River Ganges, Arghya, Sun Worship, Bihari Culture, Faith, Tradition, Fasting)

image
32 w - übersetzen

पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, अर्पित किया 56 भोग

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद यह दंपत्ति की पहली वृंदावन यात्रा थी। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।

#kuldeepyadav #vanshika #bankebihari #vrindavan #atreel #aajtaksocial

32 w - übersetzen

भारत के राज्य वृक्ष 🌳…

image
32 w - übersetzen

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि 19 अ्प्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं जो यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह को दिखाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले साल यात्रा डेढ़ महीने से अधिक समय तक बाधित रही, लेकिन इसके बावजूद 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए.

image

image

image
32 w - übersetzen

इराक के एक होटल पर मंगलवार रात ड्रोन हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल की जिस मंजिल को निशाना बनाया गया वहां अमेरिकी कर्मचारी ठहरे हुए थे।

32 w - übersetzen

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (Meta), जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मालिक है, एक बहुत बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गई है. अमेरिका के न्यू मेक्सिको की एक जूरी ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मेटा पर 375 मिलियन डॉलर (करीब 3100 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है.

दरअसल, कोर्ट ने माना है कि उद्योगपति मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा ने बच्चों की सुरक्षा और उनकी मानसिक सेहत से जुड़े खतरों को छिपाया और मुनाफे के चक्कर में नियमों का उल्लंघन किया. लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने कंपनी को दोषी पाया और जुर्माना लगाने का फैसला सुनाया.

यह मामला लगभग सात हफ्तों तक चला. न्यू मेक्सिको के सरकारी वकीलों ने अदालत में दलील दी कि मेटा को अच्छी तरह पता था कि उसके प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं, लेकिन कंपनी ने कभी भी सार्वजनिक रूप से इन खतरों के बारे में जानकारी नहीं दी. अभियोजन पक्ष का कहना था कि मेटा ने सुरक्षा से ज्यादा मुनाफे को प्राथमिकता दी. जूरी ने माना कि मेटा ने यह जानकारी छिपाई कि उसके प्लेटफॉर्म पर बच्चों के साथ यौन शोषण से जुड़े खतरे मौजूद हैं और इनका असर उनकी मानसिक सेहत पर भी पड़ सकता है. इसके अलावा, कंपनी पर यह भी आरोप साबित हुआ कि उसने भ्रामक और गलत जानकारी दी.

#metaverdict #childsafety #newmexicojury #facebook #instagram #socialmedia #atcard #aajtaksocial