Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार एक बार फिर चर्चा में है. अब चर्चा का कारण बगैर दुल्हन के बारात वापस लाने को लेकर है. उसने शादी करने के लिए बिचौलिए को 30 हजार रुपए भी दिए. बारात लेकर मंदिर में शादी करने के लिए अलीगढ़ पहुंच गए लेकिन बिचौलिए के बताए मंदिर में न तो लड़की मिली और न ही बिलौचिया. मजबूरी में बगैर दुल्हन को बिट्टू को घर वापस लौटना पड़ा. शादी एक लाख 20 हजार रुपये में तय हुई थी. बिट्टू ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की. पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर लिया है.
पार्लर वाली लड़की कैसे बनी Lawrence Gang की Lady Don? | 'मैडम ज़हर' का खौफनाक सच!
दिल्ली की तंग गलियों से लेकर महिपालपुर के फ्लाइओवर तक, जुर्म की एक ऐसी दास्तां लिखी गई जिसने खाकी वर्दी वालों की नींद उड़ा दी। यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लग सकती है, लेकिन इसके किरदार खून-मांस के बने जीते-जागते इंसान हैं। एक तरफ मेकअप की खुशबू और खूबसूरती, तो दूसरी तरफ हथियारों की गूंज और अंडरवर्ल्ड का काला साया। यह कहानी है खुशनुमा अंसारी की, जिसे दुनिया ने 'मैडम जहर' के नाम से जाना।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत समेत अमेरिका के वे व्यापारिक साझेदार, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ टैरिफ समझौते किए थे, अब उन्हें 10 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ेगा, भले ही उन्होंने पहले उच्च स्तर पर सहमति जताई हो। यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के व्यापक और अक्सर मनमाने शुल्कों को रद्द करने के बाद आया है, जिसमें उनकी प्रमुख आर्थिक नीति की कड़ी आलोचना की गई है। टैरिफ में इस झटके के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका में आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। नए टैरिफ आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह "लगभग तुरंत प्रभावी" हो गया है।