31 w - Translate

सवर्ण समाज की पोस्ट पर तो सवर्ण आना सीखे, ताकि ऐसा न लगे हम अकेले है।
हम सभी मिलकर UGC कानून के खिलाफ लड़ेंगे कितने भाई हमारे साथ खड़े हैं।

image

image
31 w - Translate

UGC का विरोध करने वाली सवर्ण समाज की बेटी एडवोकेट रीना एन सिंह जी का बयान :-
"देश को अब निर्णायक, निर्भीक और राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री की जरूरत है, और वो है योगी आदित्यनाथ।

कितने भाई सहमत है? कमेंट में अपनी राय जरूर दे।

image
31 w - Translate

ਅੱਜ ਮੋਗਾ ਦੇ ਕਿੱਲੀ ਚਾਹਲਾਂ 'ਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵੱਡੇ ਇਕੱਠ ਨੇ ਦੱਸ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਇਸ ਅਲਾਮਤ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਸਾਰਾ ਪੰਜਾਬ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਜੋੜ ਕੇ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ

#yudhnashevirudh

image
31 w - Translate

उत्तराखंड के #अल्मोड़ा जिले के #रानीखेत तहसील के सिराड़ गांव के युवा विक्की नेगी ने ऊधम सिंह नगर के #जयनगर लक्ष्मी विहार फेस 3 #दिनेशपुर रोड #रुद्रपुर में अपना खुद का नेगी फास्ट फूड सेंटर खोला है, जहाँ मडुवे और आटे के मोमो, बर्गर, चाऊमीन और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन से लोगों का दिल जीत रहे हैं। विक्की का मानना है कि स्वाद और सफाई दोनों जरूरी हैं, और उनकी मेहनत न केवल स्वादिष्ट खाना परोस रही है बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर रही है, साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

image
31 w - Translate

#बधाई: #चम्पावत जिला के पाटी विकासखंड की गूम निवासी होनहार युवा मुमुक्षु भट्ट का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करना उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर शैक्षणिक साधना का परिणाम है। मुमुक्षु के पिता तुलसी प्रसाद भट्ट, जो सरस्वती शिशु मंदिर पंतनगर में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं, ने सदैव शिक्षा, संस्कार और परिश्रम का वातावरण प्रदान किया, जिसका सकारात्मक प्रभाव मुमुक्षु के व्यक्तित्व और करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। माता-पिता के स्नेह, गुरुओं के मार्गदर्शन और अपनी अथक मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, जिससे न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। उनकी यह सफलता पहाड़ के युवाओं के लिए एक संदेश है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और सतत प्रयास से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर मुमुक्षु भट्ट को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

image
31 w - Translate

#उत्तराखंड के #पिथौरागढ़ के मजीरकांडा गांव निवासी सुमित भट्ट ने अमेरिका की रहने वाली युवती टीना के साथ सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है। हिंदू रीति-रिवाज से हुई इस शादी से जहां टीना काफी खुश हैं और दोनों परिवारों में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं अमेरिकी युवती की इस अनूठी शादी ने पूरे क्षेत्र में भी सुर्खियां बटोरी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के #मजीरकांडा गांव निवासी कृष्णानंद भट्ट के पुत्र सुमित भट्ट बीते चार वर्षों से अमेरिका की एक आईटी कंपनी में कार्य करते हैं। वहीं उनकी मुलाकात ब्रसेल्स शहर की रहने वाली टीना से हुई। धीरे धीरे दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे। उन्होंने परिजनों को अपनी पसंद के बारे में बताया तो दोनों ही परिवारों ने शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी। बताया गया है कि टीना हिंदू रीति-रिवाजों से काफी प्रभावित थी और वैदिक परम्पराओं के अनुसार शादी करना चाहती थी जिसके लिए वह भारत आई। आपको बता दें कि कासनी गांव स्थित शिवालिक वेंकट हाल में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस दौरान न केवल आस-पड़ोस की ग्रामीण महिलाओं ने पहाड़ी मांगल गीत गाए बल्कि दूल्हे सुमित की बरात में पारम्परिक छलिया नृत्य भी देखने को मिला। इस दौरान करीब 150 लोग इस विवाह के साक्षी बने। हालांकि टीना के परिवार से शादी में कोई सम्मिलित नहीं हो पाया। पायलट पिता के निधन व मां और बड़ी बहन के स्वास्थ्य कारणों से न आ पाने के कारण टीना का कन्यादान खतेड़ा गांव निवासी प्रयाग दत्त भट्ट एवं उनकी पत्नी ने किया।
#wedding
#congratulations
#marriage

image
31 w - Translate

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि |
एक सच्चे जननायक के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तिकरण तथा लोकसेवा को समर्पित किया।
सादगी, ईमानदारी और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी राष्ट्र को प्रेरित करती है और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाती है।

image

image

image