إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
बिहार के जहानाबाद जिले में पिता-पुत्र के प्रेम की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया है।
मोदनगंज के 55 वर्षीय अवधेश प्रसाद जी का बचपन से सपना था कि उनका अपना घोड़ा हो। लेकिन घर की जिम्मेदारियों और आर्थिक तंगी में उनका यह सपना कहीं दब गया।
जब बेटा बिहार पुलिस में दारोगा बना, तो उसने सबसे पहले पिता की उस दबी हुई ख्वाहिश को पूरा किया। वह राजस्थान से ₹75,000 में 'बादल' नाम का घोड़ा खरीदकर लाया और पिता को सौंप दिया।
आज अवधेश जी 55 की उम्र में पूरे जोश के साथ घुड़सवारी करते हैं। वे कहते हैं, "मेरे बेटे ने मेरा सालों पुराना सपना सच कर दिया।" असली सफलता यही है, जब आपकी कमाई आपके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान ला सके!
[Son Gifts Horse to Father, Bihar Police Sub Inspector, Jehanabad News, Father Son Love, Emotional Story Bihar]