Descubrir MensajesExplore contenido cautivador y diversas perspectivas en nuestra página Descubrir. Descubra nuevas ideas y participe en conversaciones significativas
पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां दो नकाबपोश युवक मंदिर में पहुंचे, पहले शिवलिंग पर माथा टेका और पूजा-अर्चना का नाटक किया। इसके बाद मौका देखकर दोनों आरोपी करीब सवा छह किलो वजन का चांदी का शिवलिंग उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मंदिर समिति के अनुसार घटना देर रात की है। सुबह मंदिर खुलने पर चांदी शिवलिंग गायब मिला, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। मंदिर समिति के प्रधान मनीष मिनोचा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कि फुटेज में दोनों आरोपी नकाब पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
दोनों आरोपित रात करीब तीन बजे ताला तोड़कर पार्क की ओर बने रास्ते से मंदिर में घुसे। इसके बाद मंदिर के अंदर लगे सीसी कैमरे की तार काटकर उसे गिरा दिया। इसके बाद शिवलिंग उखाड़ा और फरार हो गए। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीपी पूर्वी जिला अभिषेक धानिया ने बताया कि मंदिर सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर चोरों को पकड़ा जाएगा।
#delhi
रिश्तों का ये कैसा दौर? पिता को मांगनी पड़ी घुटनों पर बैठकर माफी! 🙏💔
उत्तर प्रदेश के देवरिया से आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई है। खबर के मुताबिक, कक्षा 11 के एक छात्र को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया। यह बात किशोर को इतनी चुभी कि वह थाने पहुंच गया और अपने ही पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
हैरानी की बात यह रही कि पुलिस के समझाने के बावजूद बेटा कार्रवाई की जिद पर अड़ा रहा। अंत में बेबस पिता को थाने के भीतर ही घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़कर अपने बेटे से माफी मांगनी पड़ी।
यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है:
क्या आज की पीढ़ी में सहनशीलता खत्म हो रही है?
क्या बच्चों के आत्मसम्मान और माता-पिता के अनुशासन के बीच की खाई बढ़ती जा रही है?
क्या एक पिता को इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित करना सही है?
अनुशासन जरूरी है, लेकिन रिश्तों में इतना कड़वापन चिंताजनक है। आप इस घटना के बारे में क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👇