41 w - Vertalen

जुबीन गर्ग केस में नया मोड़, पैसों के लालच में मैनेजर ने रची साजिश, एसआईटी ने कोर्ट में किया खुलासासिंगर जुबीन गर्ग की ह*त्या के केस के मामले में असम पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को कोर्ट में खुलासा करते हुए बताया कि जुबीन गर्ग के एक्स मैनेजर और मुख्य आरोपी सिद्धार्थ शर्मा ने सिंगर के पैसों का इस्तेमाल करके एक पैकेटबंद वाटर प्लांट में 1.1 करोड़ रुपये का इवेस्ट किया था और इसे सिंगापुर में सितंबर 2025 में कल्चर इवेंट की हत्या के पीछे का मुख्य कारण बताया जा रहा है.वहीं एसआईटी जांच अधिकारी रोजी कलिता ने कोर्ट में पिटीशन दायर कर शर्मा द्वारा प्रशासन द्वारा कब्जे में ली गई पानी से जुड़ी संपत्ति की जब्ती की मांग की है. यह जानकारी उन्होंने अपने पत्र में दी है. महावीर एक्वा वाटर प्लांट गुवाहाटी से लगभग 40 किलोमीटर दूर चाय गांव में स्थित है.

image
41 w - Vertalen

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी आने वाला है और राष्ट्रपति भवन ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिसने सबका दिल जीत लिया। मेहमानों को जो आमंत्रण पत्र भेजा गया है, वो कोई साधारण कार्ड नहीं है। यह समर्पित है हमारे पूर्वोत्तर भारत के 'अष्टलक्ष्मी' राज्यों के कारीगरों को!
इस कार्ड का हर कोना, हर डिजाइन उन कारीगरों की कहानी कहता है जिन्होंने पीढ़ियों से अपनी विरासत को जिंदा रखा है।
✅ बांस की कारीगरी।
✅ पारंपरिक बुनाई (Weaving)।
✅ सदियों पुरानी सांस्कृतिक चित्रकारी।
राष्ट्रपति भवन ने यह संदेश दिया है कि भारत की असली खूबसूरती उसकी 'विविधता' में है। यह उन हजारों गुमनाम शिल्पकारों का सम्मान है, जिनके हाथों में जादू है लेकिन जिन्हें अक्सर वो पहचान नहीं मिलती जिसके वो हकदार हैं।
जब दुनिया के मेहमान इस कार्ड को हाथ में लेंगे, तो वो सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता और संस्कृति को महसूस करेंगे। पूर्वोत्तर की इस विरासत को मुख्यधारा में लाने के लिए एक सलाम तो बनता है!

image
41 w - Vertalen

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

image
41 w - Vertalen

भारत की सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक वैभव के प्रतीक मेघालय, मणिपुर एवं त्रिपुरा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
समृद्ध परंपराओं, अनूठी पहचान और अनुपम सौंदर्य से समृद्ध ये राज्य निरंतर उन्नति, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएं यही कामना है।

image
41 w - Vertalen

म हाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीएमसी के मेयर पद को लेकर महायुति की सहयोगी पार्टियों भाजपा और शिवसेना (शिंदे) में खींचतान जारी है.
इस बीच, मेयर चुनाव को लेकर बड़ा ट्विस्ट आया है. शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि बीएमसी में भाजपा का मेयर बना तो उनके नगरसेवक चुनाव वोटिंग से दूर रहेंगे. वहीं, शिंदे गुट के पार्षदों को होटल में रखने के बाद अब भाजपा ने अपने पार्षदों को अगले 10 दिनों तक मुंबई से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया है.
बता दें कि राज्य की निगाहें मुंबई नगर निगम चुनावों पर टिकी हैं. मुंबई नगर निगम में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. भाजपा के 89 और शिवसेना शिंदे समूह के 29 उम्मीदवार गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुने गए हैं और मेयर पद को लेकर दोनों ही पार्टियों में खींचतान जारी है.
मेयर चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे की धमकी
उद्धव ठाकरे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज भी हमारी यही इच्छा है कि हमारा मेयर बने. सूत्रों के मुताबिक उद्धव गुट ने फैसला किया है कि अगर बीजेपी का मेयर बना तो उनके जीते हुए नगरसेवक वोटिंग से दूर रहेंगे. उद्धव ठाकरे का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यदि उद्धव के पार्षद मतदान से दूर रहे तो भाजपा के लिए मेयर चुनना आसान हो जाएगा.

image
41 w - Vertalen

आज भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर एक बड़ा और साफ राजनीतिक संकेत दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम बंगाल का चुनाव भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। नितिन नबीन को एक संगठनात्मक नेता के रूप में जाना जाता है, जो अनुशासन, रणनीति और कार्यकर्ता आधारित राजनीति पर विश्वास रखते हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भाजपा बंगाल में संगठन को नई धार देने की कोशिश करेगी।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जमीनी पकड़ मजबूत रही है और भाजपा को वहां लगातार संघर्ष का सामना करना पड़ा है। ऐसे में नया अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने की रणनीति पर काम कर सकता है। सवाल यह है कि क्या नितिन नबीन का नेतृत्व बंगाल की राजनीति में भाजपा को निर्णायक बढ़त दिला पाएगा। जवाब आने वाले बंगाल चुनाव में जनता के फैसले से मिलेगा।

image
41 w - Vertalen

दिल्ली सरकार ने होली से पहले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। आगामी होली के अवसर पर EWS परिवारों की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, राशन कार्डधारी EWS परिवारों की महिलाओं को होली और दीवाली पर एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके साथ ही सालभर जरूरतमंद परिवारों को 500 रुपये में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर देने की योजना भी लागू की जाएगी।
इस योजना पर सरकार को करीब 300 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त खर्च आ सकता है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के बीच गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को राहत देना है। यह फैसला दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों का हिस्सा रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही साफ किया था कि उनकी सरकार गरीब महिलाओं से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, योजना को जल्द औपचारिक रूप से लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि होली से पहले पात्र महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके।

image

image
41 w - Vertalen

सतना में एक युवक की जान किसी चमत्कार से कम नहीं बची। बदमाशों ने जान लेने के लिए गोली चलाई, लेकिन रास्ते में मोबाइल फोन खड़ा हो गया। फोन भले ही टूट गया, लेकिन एक मां का लाल बच गया।
पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें।
#nbtmp #satna #miracle #mpcrime #mobilesaveslife #policeaction

image
41 w - Vertalen

सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सरकारी अमीन अशोक राठौर ने पहले अपनी मां, पत्नी और दो बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना सरसावा थाना क्षेत्र की शाश्वत बिहार कॉलोनी की है।
पुलिस के अनुसार, अशोक ने सभी को माथे में गोली मारी। इसके बाद उसने अपनी बहन को ऑडियो और मैसेज भेजकर कहा कि उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी है और अब वह भी आत्म/हत्या करने जा रहा है। कुछ देर बाद उसने खुद के सीने और माथे में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वारदात का खुलासा तब हुआ जब बहनोई ने कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने बेटे को घर भेजा। खिड़की तोड़कर अंदर जाने पर एक ही कमरे में पांचों के शव पड़े मिले। पति-पत्नी का शव चारपाई पर था, जबकि मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर मिले।
पुलिस को मौके से तीन तमंचे और नशीली गोलियां मिली हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अशोक लंबे समय से डिप्रेशन में था और चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा था। पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

image