Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
नए साल की सुबह सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। बरेली के अशोक नगर इलाके में रहने वाले देवास उर्फ जानू ठाकुर को यूपी पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह अवैध हथियार (कट्टा) लहराता नजर आ रहा था। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस की निगरानी में आ गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई की। महज दो घंटे के भीतर, सुबह करीब 11 बजे, पुलिस ने आरोपी को नीलकंठ मंदिर के पास, अशोक नगर बरेली से हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है, और कानून तोड़ने वालों को जल्द पकड़ लिया जाता है।
कनाडा के वैंकूवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पायलट ने उड़ान से पहले शराब पी ली। यह घटना 23 दिसंबर 2025 को वैंकूवर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI186 की है।
बताया गया है कि पायलट को उड़ान से ठीक पहले शराब की बदबू आने के कारण फ्लाइट से हटा दिया गया। इस वजह से फ्लाइट में लगभग दो घंटे की देरी हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री स्टोर में एक कर्मचारी ने पायलट को शराब पीते देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। ब्रैथ एनालाइजर टेस्ट में पायलट फेल हो गए। अधिकारियों ने उन्हें आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया।
#airindia #vancouverairport #pilotcontroversy #alcoholincident
साथी नहीं मिलने पर पिता ने किया बेटी के साथ स्कूल में डांस.!
हर बाप खुला आसमां है, हर सपना सजायें ..
पता तभी चलता,
जब उस दौर से गुजरा जाय ...!!💐
#fatherlove