45 w - Traduire

नए साल के अवसर पर जम्मू के रियासी जिले में स्थित ​वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में बदलाव किया है. चढ़ाई और उतराई दोनों के लिए नए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उद्देश्य भवन क्षेत्र में भीड़भाड़ रोकना, दुर्घटनाओं का जोखिम कम करना, मंदिर ट्रैक पर बेहतर भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.
संशोधित नियमों के तहत, श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFIDC) प्राप्त करने के 10 घंटे के अंदर यात्रा शुरू करनी होगी. दर्शन पूरा करने के बाद कटरा बेस कैंप लौटने के लिए अधिकतम 24 घंटे का समय दिया गया है. ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं. पहले RFID कार्ड लेने के बाद यात्रा शुरू करने की कोई सख्त समय सीमा नहीं थी. श्रद्धालु किसी वक्त भी चढ़ाई शुरू कर सकते थे और दर्शन के बाद भवन क्षेत्र में कई दिन तक रुक सकते थे, जिससे अक्सर भीड़भाड़ और जाम की स्थिति बन जाती थी.
कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है. यात्रा पैदल, घोड़े, पिट्ठू, बैटरी कार या हेलीकॉप्टर से की जा सकती है. एक स्वस्थ्य व्यक्ति को पैदल चढ़ाई में 6 से 8 घंटे और उतरने में भी लगभग इतना ही समय लगता है. सामान्य दिनों में यात्रा 24 से 36 घंटे में पूरी हो जाती है, लेकिन नए साल के अवसर पर भीड़ की वजह से इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है.
#vaishnodevi #newyearnewrule #pilgrimageupdate #yatra2025 #shrineboard #katratovaishnodevi #atcard #aajtaksocial

image
45 w - Traduire

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक तीन
साल की बच्ची अपने घर की तीसरी मंजिल पर खेल ही थी कि तभी उसके सिर में गोली लग गई। गोली लगने से बच्ची लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। #breakingnews #newsupdate #crime

image
45 w - Traduire

बच्चे को गिरने से रोकते हुए सुरक्षा गार्ड का वीडियो वायरल
#viralvideo #heroicact #securityguard #childsafety #indianews #publicsafety #heartwarmingmoment #gooddeed

45 w - Traduire

टीचर ने स्टैटिक एनर्जी समझाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका। प्रयोग से पढ़ाई हुई आसान, बच्चों में जिज्ञासा बढ़ी। क्लासरूम का यह वीडियो हुआ वायरल.
Credit: @sciencewithmayur
#trendingreelsvideo #explore #science #viralvideo #innovativeteaching

45 w - Traduire

अयोध्या के रुदौली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) से उतरते समय एक यात्री फिसलकर ट्रेन के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।

मौके पर मौजूद RPF चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने हमराह कर्मियों के साथ तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सबल मंगाकर प्लेटफॉर्म का हिस्सा तोड़ते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल यात्री को 108 एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजा गया।

45 w - Traduire

कंबोडिया में थाई सेना की ओर से कथित तौर पर एक हिंदू देवता की प्रतिमा को ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है. भारत ने बुधवार (24 दिसंबर) को इसकी कड़ी निंदा की है. नई दिल्ली ने कहा कि ऐसे अपमानजनक कृत्य दुनियाभर में हिंदू भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और ये नहीं होने चाहिए. इसके अलावा भारत ने (थाईलैंड-कंबोडिया) दोनों देशों से शांति कायम करने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए बातचीत और कूटनीति का सहारा लेने की अपील की.
#thailand #cambodia #abpnews

image
45 w - Traduire

रशियन इंफ्लूएंसर को गले लगाना चाहता था आदमी, पड़ी फटकार

◆ दरअसल एक शख्स रशियन इंफ्लूएंसर ओक्साना के साथ दोस्ताना फोटो खिंचाना चाहता था

◆ उसने इंफ्लूएंसर की दोस्त के गले में हाथ डाला, लेकिन ये बात ओक्साना को अच्छी नहीं लगी

Russian Influencer | #russia | #viralvideo

45 w - Traduire

बधाई हो #rohitsharma 💐

image

45 w - Traduire

सूरत: पड़ोस में रहने वाली 7 माह की गर्भवती महिला को अकेला पाकर जतिन सिंह चौधरी उसके घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही उसने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर महिला को घायल किया और 2.25 लाख के सोने चांदी के आभूषण चुराकर मनाली फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाकिंग कराई।