إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध राधावल्लभ मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं के दो गुट आपस में भिड़ गए. दर्शन करने आए यह भक्त आपस में जमकर मारपीट कर रहे थे.
#mathura #vrandavan_dham #bankebiharitemple #latestupdates #abpnews
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,
जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौ !त का कारण अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन बताया गया है..!
इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में छात्रा की मौ । त हो गई
डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक जंक फूड खाने से उसकी आंतें गंभीर रूप से खराब हो गई थीं
जानकारी के अनुसार, छात्रा अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के अफगान मोहल्ले की रहने वाली थी.
परिजनों का कहना है कि छात्रा को चाउमीन, मैगी, पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी
कुछ समय से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स रेफर किया गया
डॉक्टरों के मुताबिक, फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से छात्रा की आंतों में गंभीर समस्या पैदा हो गई थी.
आंतों को साफ करने के लिए सर्जरी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी
राजस्थान : जालोर जिले के 15 गांवों की महिलाएं और लड़कियां अब स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी
◆ जिला पंचायतों ने जारी किए आदेश, जहां उन्हें केवल कीपैड वाले फोन रखने की ही इजाजत होगी
◆ 26 जनवरी से लागू होंगे नियम
◆ पंचायतों ने फैसले के लिए बच्चों की आखों की रोशनी का दिया हवाला
#rajasthan | Rajasthan | #jalore | Jalore
कोलकाता के हावड़ा में आधी रात को एक कच्चे घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सभी लोग खाना खाकर एक ही कमरे में सो रहे थे। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। गांव में गंगा पूजा का एक प्रोग्राम चल रहा था, जिस वजह से लोग वहीं थे। इसलिए शुरुआत में किसी का ध्यान आग की ओर नहीं गया। बाद में जब चीख-पुकार मची, तब लोग मौके पर पहुंचे।
बिहार में मुंगेर के लल्लू पोखर मोहल्ले में मंगलवार को एक हृदय विधारक घटना हुई.इस मोहल्ले के रहने वाले विद्वान अधिवक्ता लॉ कॉलेज के प्रोफेसर रहे विश्वनाथ सिंह की 82 वर्षीय पत्नी अहिल्या देवी की मौत सोमवार की दोपहर में हो गई थी.मौत के बाद परिवार के सभी सदस्य एकत्रित हुए. मंगलवार को अंतिम संस्कार की तैयारी कर शव यात्रा निकलने वाली थी कि ठीक उसी समय 87 वर्षीय विश्वनाथ सिंह ने भी अपना दम तोड़ दिया.
वहीं मां की मौत के तुरंत बाद पिता की मौत से पूरा परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया.विश्वनाथ सिंह की मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग और न्यायालय के कई वरीय अधिवक्ता उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया. #seasonalc****es #peace #blessings #jesus #christianity #gratitude #jesuschrist #selfreflection #grief #religion
.
ऐसे ही खबरों के लिए यहाँ पढ़ें .. https://thebharatnama.in