Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
दुबई में दुनिया का पहला 'ड्राइव-थ्रू मॉल' तैयार किया जा रहा है, जिसका नाम 'दुबई स्क्वायर' है। ईमार प्रॉपर्टीज के मुताबिक, 26 लाख वर्ग मीटर में फैला यह मॉल डाउनटाउन दुबई से तीन गुना बड़ा होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक अपनी इलेक्ट्रिक कारों में बैठकर ही मॉल के अंदर घूम सकेंगे और बिना गाड़ी से उतरे शॉपिंग कर पाएंगे।
करीब 49 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाली इस परियोजना में हजारों आवासीय इकाइयां और होटल भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉल के अगले तीन सालों में खुलने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक अत्यंत दिल दहला देने वाली और अमानवीय घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक व्यक्ति को बोरे में बांधकर कार में ठूंस दिया गया और इसके बाद उसके जिंदा अवस्था में ही कार को आग लगा दी गई। इस भीषण आग में संबंधित व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई और शव पूरी तरह से जलकर राख हो गया। दिल दहला देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के लातूर के औसा तालुका के वानवडा रोड पर रविवार रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गणेश चव्हाण के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह एक फाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही औसा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक व्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
#maharashtra #latur #crime