Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में जोरदार धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 18 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा कि रविवार को फैक्ट्री बंद रहती है, इसके बाद भी काम हो रहा था.
यह विस्फोट कट्टनारपट्टी इलाके में स्थित एक क्रैकर यूनिट में हुआ, जिसने देखते ही देखते चार यूनिट्स को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और राहत टीमें लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि यह हादसा पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ हो सकता है. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
#tamilnadu |#firecrackerfactory |#aajtaksocial |#atcard
राजस्थान के भीनमाल शहर में अवैध पंचायत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ स्वयंभू पंचों ने एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फरमान जारी कर दिया. मामला जालोर जिले के भादरड़ा रोड क्षेत्र का है, जहां वरदाराम माली ने थाना भीनमाल में शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़ित का आरोप है कि समाज के कुछ लोगों ने मिलकर एक कथित पंचायत बुलाई और उनके परिवार के खिलाफ सख्त आदेश जारी कर दिया. इस आदेश में कहा गया कि जो भी व्यक्ति वरदाराम के घर होने वाली शादी में शामिल होगा, उसे समाज से बाहर कर दिया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा.
बताया जा रहा है कि पूरा विवाद वरदाराम के भतीजे विक्रम कुमार के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर शुरू हुआ. इसको आधार बनाकर पंचायत ने विक्रम पर 31 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया, जबकि उसके बहनोई पंचाराम पर भी 4 लाख रुपये का दंड लगाया गया. इतना ही नहीं, दोनों को समाज से बहिष्कृत कर उनका हुक्का-पानी तक बंद करने का फरमान सुना दिया गया.
#bhinmal #jalore #rajasthan #atcard #aajtaksocial
महाकवि सूरदास जयन्ती 🙏
सूरदास जयंती वैशाख शुक्ल पंचमी को मनाई जाती है। इस दिन सूरदास जी की भक्ति और काव्य के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
- सूरदास जी का जीवन: सूरदास जी का जन्म 1478 ई. में हुआ, वे श्री कृष्ण के परम भक्त थे और उनके भजन और कविताएं कृष्ण भक्ति से परिपूर्ण हैं।
- काव्य और योगदान: सूरदास जी के काव्य में श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं का अद्भुत वर्णन मिलता है। उनकी रचनाएं आज भी भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
- मनाने की विधि: इस दिन भक्त सूरदास जी के भजन गाते हैं और उनकी रचनाओं का पाठ करते हैं, मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है और भक्ति संगीत का कार्यक्रम होता है।
- तिथि: वर्ष 2026 में यह जयंती 21 अप्रैल को मनाई जाएगी।
जो पै जिय लज्जा नहीं, कहा कहौं सौ बार।
एकहु अंक न हरि भजे, रे सठ ‘सूर’ गँवार॥