image

imageimage

image

image

imageimage
1 y - Traduire

नारी सशक्तिकरण के पुरोधा, ब्रह्म समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने एक प्रबुद्ध और प्रगतिशील भारत की नींव रखकर नारी अधिकारों, शिक्षा और सामाजिक सुधारों में जो अमूल्य कार्य किए, वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।

image
1 y - Traduire

हिंदुत्व के प्रखर संरक्षक, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित किया।
उनकी दूरदर्शिता, अडिग संकल्प और निरंतर संघर्ष ने राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज उनकी जयंती पर हम सभी उनके तप, त्याग और तेजस्विता को नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र सेवा की उनकी प्रेरणा को सदैव अपने कर्मों में जीवित रखेंगे।
Narendra Modi Amit Shah J.P.Nadda Rajnath Singh Sunil Bansal Dharmendra Pradhan MYogiAdityanath Bhupendra Singh Dharampal Singh Suresh Kumar Khanna Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar

image
1 y - Traduire

रवि कुमार :- चंडीगढ़ :73 साल की सिख महिला को US ने किया डिपोर्ट, बेड़ियों से बांधकर भेजा भारत, 33 साल से अमेरिका में रह रहा था परिवार
अमेरिका में 33 साल से अपने परिवार के साथ रह रही 73 साल की महिला को अमेरिकी सरकार ने भारत डिपोर्ट कर दिया है. आरोप है कि उनके पास अमेरिका में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई ...
डोनाल्ड ट्रंप ने जब से अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाला है. वह अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं. अब तक अमेरिका से कई मुल्कों के अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा चुका है. लेकिन हैरानी की बात है कि अमेरिका में 30 साल से अपने परिवार के साथ रह रही 73 साल की महिला को भारत डिपोर्ट कर दिया गया है...
दरअसल नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में रहने वाली हरजीत कौर को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट ने एक रूटीन चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया था. इसके बाद उनके परिवार और सैकड़ों समुदाय सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और रिहाई की मांग की थी. उनके वकील ने बताया कि हरजीत कौर को पहले बेकर्सफील्ड डिटेंशन सेंटर में रखा गया, फिर शनिवार तड़के दो बजे उन्हें हथकड़ी लगाकर लॉस एंजेलिस ले जाया गया. वहां से उन्हें जॉर्जिया भेजा गया और आखिर में चार्टर्ड प्लेन से आर्मेनिया होते हुए दिल्ली पहुंचा दिया गया.
हरजीत कौर के वकील का दावा है कि जॉर्जिया में हरजीत कौर को 60-70 घंटे तक बिना बिस्तर के फर्श पर कंबल डालकर सोना पड़ा. हाल ही में उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ था, जिस कारण उन्हें उठने-बैठने में भी दिक्कत थी.
बता दें कि हरजीत कौर 1992 में अपने दो बेटों के साथ अमेरिका गई थीं. वहां उनका असाइलम केस 2012 में खारिज हो गया था, लेकिन तब से नियमित रूप से हर छह महीने में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट के दफ्तर रिपोर्ट करती रहीं. उनके परिजनों ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया था कि दस्तावेज मिलने तक वह अमेरिका में रह सकती हैं.

image
1 y - Traduire

सामाजिक सुधार के प्रणेता व ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की पुण्‍यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

#sevakajaykapoor #bjp #bjp4ind #kanpur

image
1 y - Traduire

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, पूर्व विदेश मंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मेजर जसवंत सिंह जसोल जी की जयंती पर कोटिश: नमन।

#sevakajaykapoor #bjp #bjp4ind #kanpur

image