5 w - Traduire

₹20 में 6 पानीपुरी की जगह खिलाए चार गोलगप्पे, विरोध में सड़क पर बैठी महिला।

गुजरात के वडोदरा का मामला।
ऐसा भी करती हैं बडी गलत बात है😂😂😂😂

5 w - Traduire

आगरा: श्रीकृष्ण की भक्ति और मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखने की चाहत विदेशी नागरिक को भारत खींच लाई। मथुरा के इस्कॉन मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां सांसों की डोर थम गई।

शव को पोस्टमार्टम गृह में 33 दिन तक रखा गया। परिवार के आगरा आने में असमर्थता जताने के बाद पुलिस ने विदेशी नागरिक के शव का उसके ईसाई रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। दूरी अधिक होने के कारण आखिरी सफर में उसे अपनों का साथ नसीब नहीं हुआ। रूसी नागरिक 56 वर्षीय सर्जेल प्लाखोटिया टूरिस्ट वीजा पर 27 सितंबर को भारत आए थे।

image
5 w - Traduire

रांची के चान्हो स्थित पाटुक बाजोटोली में डीजे की तेज आवाज के कारण दो माह की बच्ची सोनाक्षी कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता बंधन लोहरा ने इसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बंधन लोहरा के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार 17 सितंबर से ही उनके घर के निकट तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे घर के बड़े और बच्चे परेशान थे।

दो माह की बच्ची सोनाक्षी भी काफी रो रही थी। उन्होंने पूजा आयोजकों से डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। सुबह करीब पांच बजे उनकी बच्ची सोनाक्षी कुमारी की मौत हो गई। माना जा रहा है कि हृदयाघात से उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त प्रकट करते हुए डीजे की आवाज को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

image

image
5 w - Traduire

सुप्रसिद्ध गायक, गीतकार एवं संगीतकार जुबीन गर्ग जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। असम सहित पूरे उत्तर-पूर्व भारत की सांस्कृतिक आत्मा को उन्होंने अपनी आवाज़ और रचनाओं से जीवंत किया।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

image
5 w - Traduire

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े में दिल्ली को ड्रेनेज मास्टर प्लान की सौगात मिली है।

50 साल से दिल्ली इस नए ड्रेनेज सिस्टम के इंतजार में थी!

अब प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ये सपना साकार हुआ है।

image
5 w - Traduire

महान संत, समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक पथप्रदर्शक संत नारायण गुरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

संत नारायण गुरु जी ने भारतीय समाज को अपने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने जीवनपर्यंत समाज में समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, और समाज सेवा का आदर्श था, जो आज भी हमारा मार्गदर्शन करता है।

image
5 w - Traduire

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके संगठनात्मक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी को निरंतर मजबूती मिल रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।

image
5 w - Traduire

CM ਮਾਨ ਨੇ 'ਮਾਨਵ ਸੇਵਾ ਸੰਕਲਪ ਦਿਵਸ' ਮੌਕੇ ਭਾਈ ਘਨੱਈਆ ਜੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕੋਟਿ-ਕੋਟਿ ਪ੍ਰਣਾਮ

image
5 w - Traduire

ਹੜ੍ਹਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਕੁਤਾਹੀ ਵਰਤਣ ਵਾਲੇ 3 ਵੱਡੇ ਅਫਸਰ ਸਸਪੈਂਡ, CM ਨੇ ਲਿਆ ਐਕਸ਼ਨ

image