image

image

image

image

image

imageimage

image

image

imageimage
1 y - Traducciones

वाराणसी कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित "भारत शौर्य तिरंगा यात्रा" की अभूतपूर्व सफलता के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं वंदन।
आप सभी ने मेरी एक पुकार पर जिस समर्पण, ऊर्जा और अनुशासन से इस यात्रा को गौरवपूर्ण स्वरूप प्रदान किया, वह काशीवासियों की अनंत राष्ट्रभक्ति और हमारी सामूहिक चेतना का अनुपम उदाहरण है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के अत्यन्त प्रभावी, दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य तथा "ऑपरेशन सिंदूर" की अपार सफलता को समर्पित यह भव्य तिरंगा यात्रा — काशी हिंदू विश्वविद्यालय, सिंह द्वार से आरंभ होकर अस्सी घाट तक — देशभक्ति के उल्लास में डूबे हुए जन-सैलाब का अद्भुत दृश्य बन गई। कलाई पर केसरिया बैंड, हाथों में तिरंगा, #मोदी जी व सेना के प्रति आभार जताते प्लेकार्ड, शंख की ध्वनि, डमरू की नाद, देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’, वन्दे मातरम जैसे घोषों से गूंजते वातावरण ने हर हृदय में गौरव की भावना संचारित की।
यात्रा को प्रभावी नेतृत्व देने वाले भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप पटेल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मनीष कपूर जी, महानगर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरि जी, पूर्व विधान परिषद सदस्य द्वय श्री केदारनाथ सिंह जी व डॉ वीणा पाण्डेय जी एवं श्री विद्यासागर राय जी समेत सभी प्रमुख नेताओं के प्रति हृदय से आभार।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का भी मैं व्यक्तिगत रूप से आभार ज्ञापित करता हूँ। सभी सहयोगियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं और देशभक्त नागरिकों ने इस यात्रा को जन-जन की आवाज बना दिया।
देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विशेष धन्यवाद उन संस्थाओं व छात्र-छात्राओं का, जिनके योगदान ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया —
पीपी आनंद क्रिकेट अकादमी के समर्पित खिलाड़ी, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं, बंगालीटोला इंटर कॉलेज व सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के NCC कैडेट्स, पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्राएं, PAC के जवान, मौर्य समाज, भारतीय जन जागरण समिति, गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब, काशी दुर्गोत्सव समिति, प्रभात तरुण संघ तथा काशी की वह सभी सामाजिक संस्थाएं जिन्होंने इस राष्ट्रनिष्ठ प्रयास में पूरे जोश से भागीदारी की।
जय हिंद! जय भारत!
वंदे मातरम्!
भारत माता की जय!
आपका,
सौरभ श्रीवास्तव
विधायक, वाराणसी कैन्ट
#भारत_शौर्य_तिरंगा_यात्रा
#ऑपरेशन_सिंदूर
#जय_हिंद_की_सेना
#काशी_का_गौरव

image