1 y - Translate

जागरूकता ही नशे से समाज और राष्ट्र को बचा सकती हैः एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय
शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप है नशाः पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण बिसेन
के.डी. मेडिकल कॉलेज में हुई नशामुक्त भारत अभियान पर संगोष्ठी
मथुरा। नशा एक सामाजिक बीमारी है, इस बीमारी से हमें और आपको न केवल अपने आपको बचाना है बल्कि जागरूकता के माध्यम से समाज तथा राष्ट्र को भी सुरक्षित करना है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है वहीं समाज में बढ़ते अपराधों का भी मुख्य कारण है। नशा मुक्त-अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे तभी नशामुक्त भारत अभियान की यह मुहिम सार्थक होगी। उक्त उद्गार शुक्रवार को मथुरा पुलिस तथा के.डी. मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मद्यनिषेध शिक्षात्मक प्रतियोगिता और संगोष्ठी में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। संगोष्ठी शुभारम्भ से पूर्व प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय तथा महाप्रबंधक अरुण अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण सिंह बिसेन का स्वागत किया।

image
1 y - Translate

आर्यवीर दोहरा शतक जड़ने के बावजूद पिता का दिल नहीं जीत पाए
वीरेन्द्र सहवाग ने कहा- बेटे 23 रन से चूक गए फरारी का तोहफा
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर अब पिता की राह पर चल पड़े हैं। शुक्रवार को उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रनों की दमदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। उनकी इस पारी को उनके पिता ने भी सराहा। सहवाग ने ट्वीट कर बेटे की तारीफ की। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा प्रदर्शन किया आर्यवीर! हालांकि, तुम 23 रन से फरारी से चूक गए।"

image
1 y - Translate

सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी
चाइना मास्टर्सः लक्ष्य सेन को मिली हार
खेलपथ संवाद
शेनझेन। भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि पुरुष एकल में लक्ष्य सेन को तीसरी वरीयता के डेनमार्क के खिलाड़ी एंडि्रयस एंटोसेन के खिलाफ 53 मिनट चले मैच में 18-21, 15-21 से शिकस्त मिली।

image
1 y - Translate

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटरों ने प्रधानमंत्री मोदी को सराहा
कैरेबियाई क्रिकेटरों को भारत में मिलेगी प्रशिक्षण की सुविधा
पांच दशक बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री गुयाना पहुंचा
खेलपथ संवाद
गुयाना। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, सबको अपना मुरीद बना लेते हैं। वेस्टइंडीज के क्रिकेट दिग्गज प्रधानमंत्री मोदी के क्रिकेट ज्ञान और सहृदयता के मुरीद हुए और कहा कि दुनिया में ऐसे और प्रधानमंत्री होने चाहिए। अब कैरेबियाई क्रिकेटरों को भारत में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

image

image

image

image

image

image