10 ш - перевести

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-1 की 7वें एवेन्यू सोसायटी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फ्लैट की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक बच्चे की पहचान सागनिक के रूप में हुई है। उसके पिता संजय पाल पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और यहां परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं, जबकि उनकी पत्नी मंजू पाल गृहिणी हैं। घटना के समय मंजू अपने बड़े बेटे (7) को पास के ट्यूशन सेंटर छोड़ने गई थीं। उस दौरान छोटा बच्चा घर में सो रहा था।

image

image
10 ш - перевести

Sabr Se bada kuchh nahin

image

image

image
10 ш - перевести

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 शुरू होने से ठीक पहले ही इस टूर्नामेंट पर बड़ा सुरक्षा खतरा मंडराने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर धमकी दी है. आतंकी संगठन ने क्रिकेट बोर्ड्स को साफ चेतावनी दी है कि वे अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें. एक वरिष्ठ कमांडर के हवाले से कहा गया है कि अगर खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी.

बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है और इसकी पुष्टि भी की गई है. कमांडर ने यहां तक कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि मैच न हो पाएं और खिलाड़ी मैदान पर न उतरें.इस धमकी के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम PSL 2026 में खेलने वाले हैं.

#psl | #pakistan | #openthreat | #aajtaksocial | #atcard

image
10 ш - перевести

संसद में राघव चड्ढा ने पेट्रोल का उदाहरण देकर मोबाइल डेटा के लिए कर दी बड़ी मांग

10 ш - перевести

#sadness

image
10 ш - перевести

motivational

image
10 ш - перевести

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने सरकार के मुखिया के तौर पर कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का पुराना रिकॉर्ड (8,930 दिन) पीछे छोड़ दिया है।

पीएम मोदी का यह नया रिकॉर्ड उनके गुजरात के मुख्यमंत्री (2001 से 2014 तक) और देश के प्रधानमंत्री (2014 से अब तक) के रूप में बिताए गए कुल कार्यकाल को मिलाकर बना है। इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को बधाई दी है।

इसके अलावा पीएम मोदी के नाम कई अन्य उपलब्धियां भी दर्ज हैं। वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता होने के साथ-साथ आजाद भारत में जन्मे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही, उन्होंने 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है

image