2 yrs - Translate

पिता-पुत्री..🌺🌿🌺

बेटी की विदाई के समय पिता सबसे अंत में रोता है।
अन्य सब भावुकता में रोते है पर पिता उस बेटी के बचपन से विदाई तक के पल याद कर कर के रोता है।
माँ बेटी के सम्बन्धों पर तो बात होती ही है पर पिता और बेटी का सम्बन्ध भी समुद्र से गहरा है।
हर पिता घर के बेटे को डाँट देता है, धमकाता है, पीट भी देता है पर वही पिता अपनी बेटी की हर गलती नकली क्रोध दिखाकर क्षमा कर देता है।
बेटे ने कुछ माँगा तो एक बार डाट देता है पर बेटी ने धीरे से भी कुछ माँगा तो पिता को सुनाई दे जाता है और जेब में पैसे हो न हो बेटी की इच्छा पूरी कर देता है।
दुनिया उस पिता का सबकुछ लूट ले तो भी वो हार नहीं मानता पर जो अपनी बेटी के आँखों के आँसू देख कर खुद अंदर से बिखर जाए उसे पिता कहते है।
और बेटी भी जब घर में रहती है तो उसे हर बात में पिता का घमंड होता है। किसी ने कुछ कहा कि तपाक से बोलती है पापा को आने दे फिर बताती हूँ।
बेटी घर में रहती तो माँ के आँचल में है पर बेटी की हिम्मत उसका पिता रहता है।
बेटी की जब शादी में विदाई होती है तब वो सबसे मिलकर रोती तो है पर जैसे ही विदाई के समय कुर्सी समेटते पिता को देखती है, जाकर झूम जाती है, लिपट जाती है, ऐसा कस के पकड़ती है पिता को जैसे माँ अपने बेटे को।
क्योंकि उस बच्ची को पता है ये पिता ही है जिसके दम पर मैंने हर जिद पूरी की थी।
पिता स्वयं रोता भी है और बेटी की पीठ ठोक कर फिर हिम्मत देता है कि बेटा चार दिन बाद आ जाऊँगा लेने।
और खुद जानबूझकर निकल जाता है किसी कोने में और उस कोने में जाकर कितना फुट फुट रोता है वो पिता, ये बात सिर्फ बेटी का पिता ही समझ सकता है।
जब तक पिता जिंदा रहता है बेटी मायके में हक़ से आती है और घर में भी जिद कर लेती है और कोई कुछ कहे तो डट के बोल देती है कि मेरे बाप का घर है।
पर जैसे ही पिता की मृत्यु होती है और बेटी आती है वो इतनी चित्कार कर रोती है कि सारे रिश्तेदार समझ जाते है कि बेटी आ गई है।
वो बेटी उस दिन हिम्मत हार जाती है क्योंकि उस दिन उसका पिता नहीं हिम्मत मर जाता है।
पिता की मौत के बाद बेटी कभी अपने भाई के घर जिद नहीं करती जो मिला खा लिया जो दिया पहन लिया।
क्योंकि उसका पिता था तब तक सब कुछ उसका था वो जानती है।
आगे लिखने की हिम्मत नहीं है बस इतना कहता हूँ बाप के लिए बेटी उसकी जिंदगी होती है पर वो कभी बोलता नहीं।
और बेटी के लिए पिता दुनिया की सबसे बड़ी हिम्मत और घमंड होता है पर बेटी भी कभी बोलती नहीं।
पिता और पुत्री का प्रेम समुद्र से भी गहरा है....🌺
रिपोस्ट कॉपी साभार 👏

image

image

image

image

image

imageimage

image

image

आज सरयू जी स्नान करने के पश्चात हनुमानगढ़ी में हनुमान जी एवं रामलला सरकार का दिव्य एवं भव्य विशिष्ट दर्शन गर्भगृह से हुआ ।🙏🚩
जय श्री राम, जय हनुमान, हर-हर महादेव 🙌🙏

image

आज सरयू जी स्नान करने के पश्चात हनुमानगढ़ी में हनुमान जी एवं रामलला सरकार का दिव्य एवं भव्य विशिष्ट दर्शन गर्भगृह से हुआ ।🙏🚩
जय श्री राम, जय हनुमान, हर-हर महादेव 🙌🙏

image