Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
प्रधानमंत्री जी .. चर्चा तो पूरे देश के साथ - साथ पूरी दुनिया में मणिपुर की भी पिछले डेढ़ वर्षों से हो रही है , मगर जल रहे मणिपुर के प्रति आपकी बेरुखी व् अनदेखी , मणिपुर पर आपके मौन को देख कर तो यही लगता है कि आपके जेहन में शायद ये भ्रांति घर कर चुकी है कि मणिपुर अपने देश का हिस्सा ही नहीं है !!... अफसोसजनक व् चिंता का विषय है मणिपुर के प्रति आपका रवैया ..
प्रधानमंत्री जी .. काश आप धार्मिक वैमनस्यता फ़ैलाने के अपने और अपनी पार्टी के एक सूत्री राजनीतिक प्रपंच के एजेंडे से थोड़ा
विश्व - विख्यात तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन साहेब का इंतेक़ाल संगीत - कला जगत व् देश के लिए अपूरणीय क्षति है .. जनाब जाकिर हुसैन साहेब अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन तबला वादकों में शुमार थे , शास्त्रीय संगीत की अपनी गहरी समझ व् फ्यूजन म्यूजिक में अपने विलक्षण प्रयोगों के माध्यम से जाकिर साहेब ने वैश्विक पटल पर भारतीय संगीत को नयी ऊँचाइयाँ प्रदान कीं ..
अल्लाह मरहूम जाकिर हुसैन साहेब को जन्नत उल फिरदौस में जगह दे और गम की इस घड़ी में उनके परिजनों को सब्र - ए - जमील अता फरमाए 🙏
Happy 21st birthday my sweet Sundhari ❤️ You are equal parts kind and funny and loving and fierce. Everyone in your orbit feels lucky to be here and get a glimpse of all of the magic you bring to everything you do.
It's going to be extra special.
Love you, my little y2k freak. 💕
राष्ट्रीय जनता दल व् तेजस्वी यादव के द्वारा की गयी " माई बहिन मान योजना " की घोषणा मात्र से नक्कारे विरोधियों की पेट में बल पड़ने लगे .. 24 x 7 सिर्फ गाल बजाने वाले नक्कारों का कहना है कि " कहाँ से देंगे " , गौरतलब है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने रोजगार - नौकरी देने की बात पर भी नकारात्मक बातें की थीं , मगर रोजगार - नौकरी - नियुक्ति के फ्रंट पर राष्ट्रीय जनता दल व् तेजस्वी यादव की पहल व् प्रयासों से महज 17 महीनों में जो हुआ वो जगजाहिर है ..
राष्ट्रीय जनता दल महिलाओं के सम्मान - उत्थान व् समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है , अपनी प्रतिबद्धता को दल व् दल के नेतृत्व ने साबित भी किया है ...
बिहार की महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी से मुँह फेरने वाले गाल बजाऊ विरोधी बौखलाहट - बेचैनी में जितना चाहें उतना अनर्गल प्रलाप कर लें , कोई फर्क नहीं पड़ता क्यूँकि बिहार की जनता को इस बात का पूरा यकीन है कि "जो कहा जा रहा वो हो कर रहेगा .. पूर्व में भी जो कहा वो कर दिखाया "
..
मणिपुर का जिक्र होते ही मणिपुर में जारी अशांति व् अस्थिरता के जिम्मेदार प्रधानमंत्री , गृह - मंत्री के साथ - साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ अनैतिक गठबंधन में शामिल लोगों को सांप सूंघ जाता है, मणिपुर पर मौन साधने वालों में से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी व् बिहार के सत्ताधारी गठबंधन के लोग और दल भी हैं ..
मणिपुर में बिहार के दो युवाओं की हुई हत्या दुःखद व् निंदनीय है , मणिपुर की हिंसा में पहले भी बिहार के कुछ लोगों ने अपनी जान गंवाई है , तब भी बिहार का सत्ताधारी गठबंधन मौन था और कल की घटना पर भी इन लोगों का मौन कायम ही रहेगा .. अफसोसजनक सच तो ये है कि महज प्रोपेगंडा के लिए बिहार व् बिहारियों के लिए अपनी चिंता - प्रतिबद्धता का झूठा ढोल पीटने वालों , ऐन - केन - प्रकारेण सत्ता में बने रहने वालों की नजर में बिहार के लोगों की जिंदगी की कोई अहमियत नहीं है ..