11 w - Vertalen

तमिलनाडु के थडिकोम्बू गांव के सौंदरराजा पेरुमल मंदिर से 1952 में चोरी हुई संत तिरुमंगई अलवार की 16वीं शताब्दी की मूर्ति 70 साल बाद भारत लौट आई है। इस मूर्ति की चोरी के बाद मंदिर में नकली मूर्ति रखी गई थी और असली मूर्ति विदेशी संग्रहालय में चली गई थी। ऑक्सफोर्ड के एशमोलियन म्यूजियम ने 1967 में इसे डॉक्टर जे. आर. बेलमोंट से खरीदा, बिना यह जाने कि यह चोरी की है।

मूर्ति की पहचान 'इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट' और एस. विजय कुमार के प्रयासों से पुरानी तस्वीरों और रिसर्च के जरिए हुई। लगभग 8 साल की कानूनी लड़ाई और शोध के बाद यह मूर्ति मंगलवार को लंदन में इंडियन हाई कमिशन में भारत को सौंप दी गई। यह केवल कलाकृति की वापसी नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था की बड़ी जीत मानी जा रही है। अभी भी सात अन्य मूर्तियों की वापसी बाकी है।

image
11 w - Vertalen

सुबह-सुबह कीजिए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

#vindhyachaldham #maavindhyavasini #vindhyachaltemple #atphotoblog #atbhakti #aajtaksocial

image
11 w - Vertalen

Post अच्छी लगे तो प्लीज लाइक करें और फॉलो करें

image
11 w - Vertalen

पिता ने पढ़ाई के लिए मेहनत की,
मां ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के सपने देखे…

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में
युवक अपनी प्रेमिका के जूतों के पास झुककर
अजीब हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ।

इस वीडियो के सामने आने के बाद
लोगों के बीच इस व्यवहार को लेकर
काफी चर्चा और सवाल उठ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि
युवाओं को रिश्तों में सम्मान और संतुलन बनाए रखना चाहिए।



#breakingnews
#viralvideo
#socialmedia
#youthdiscussion
#respectinrelationship

image
11 w - Vertalen

Zindagi mein kuchh Lamhe apne liye bhi jina sikhiye 💞💞💞💞💞💞

image

image
11 w - Vertalen

Good morning

image
11 w - Vertalen

जरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब अपने 14वें दिन में प्रवेश कर गई है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना के हमले में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। जंग में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सेना ने बताया कि इराक में अमेरिकी वायु सेना का एक ईंधन भरने वाला विमान क्रैश हो गया है।

इस बीच जंग के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने हमलों के दौरान कई मिसाइलें दागी हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने इजरायली और अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ हमले किए हैं। फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने कहा कि उसने इजरायल के शहर किरयात शमोना, हदेरा और हाइफा के साथ-साथ इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे और अमेरिकी पांचवे बेड़े को भी निशाना बनाया है। इतना ही नहीं ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के जवाब में खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इन हमलों में नागरिक और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया है। हमलों में कई लोगों की मौत भी हुई है।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार तड़के बताया कि उसने 38 ड्रोन मार गिराए हैं। ये ड्रोन देश के पूर्वी प्रांत की ओर बढ़ रहे थे। ईरान के साथ जंग के बीच, सऊदी अरब में कई जगहों को निशाना बनाया गया है, इनमें रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास, तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे और अमेरिकी बेस शामिल हैं।

#saudiarab #israelusiranwar #iran #israel #benjaminnetanyahu #donaldtrump #khemani #middleeastcrisis #israeliranwar #mojtabakhamenei

image
11 w - Vertalen

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वर्ल्ड कप विजेता स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की तारीख 14 मार्च 2026 तय की गई है, जो उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होगी। यह शादी एक प्राइवेट रिसॉर्ट में आयोजित होगी, जिसमें पारिवारिक और करीबी दोस्त शिरकत करेंगे। कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यक्तिगत रूप से शादी का निमंत्रण दिया।

image

image