Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
प्रेमिका से ऐसी नफरत...20 सेकंड में 10 बार चाकू से गोदा, जानिए खौफनाक मर्डर केस का असली सच !!
कमरे में खून ही खून... लगभग धड़ से अलग थी गर्दन !!
#bharatpur Murder Case : #पूनम_शर्मा का हत्यारा आरोपी 13 साल पहले शादीशुदा है, वह छह बच्चों का बाप है। जिनमें 5 लड़की और एक लड़का है। वह अपने आपको एक मेडिकल कंपनी का एमआर बताता है !!
भरतपुर। शहर के कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित पटपरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। डीग जिले के कामां के गांव नौनेरा निवासी आरोपी छह बच्चों का पिता है। उसके पांच बेटी व एक बेटा है। वह एक प्राइवेट मेडिकल कंपनी में एमआर है। मृतका #भरतपुर शहर के सहयोग नगर की रहने वाली है। आरोपी सुबह 10 बजे मृतका को कमरे पर लेकर आया था और दोपहर दो बजे वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मौके से सब्जी काटने के दो चाकू व एक खिलौने वाला तमंचा बरामद किया है। सहयोग नगर कॉलोनी निवासी दाऊदयाल शर्मा की 21 वर्षीय पुत्री पूनम शर्मा बीए पास है। वह सुबह 10 बजे अपने घर से यह कहकर निकली कि वह एमए का फार्म भरने के लिए आरडी गर्ल्स कॉलेज जा रही है। 31 वर्षीय सोनू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी नौनेरा जुरहरा जिला डीग रास्ते में से उसे अपनी बाइक पर बैठाकर अपने किराये के कमरे पर पटपरा मोहल्ला ले आया। जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर वाद-विवाद हुआ। गुस्से में आकर युवक ने चाकू से युवती का गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी !!
पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मृतका पूनम शर्मा के परिजनों की ओर से दी गई नामजद शिकायत पर मामला मथुरा गेट थाने में दर्ज किया है। पुलिस के अधिकारी एफएसएल टीम लेकर पहुंच गए, जहां पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है। कमरे में खून-खून फैला हुआ था। मौके से धारदार चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है !!
घटनास्थल का नजारा इतना वीभत्स था कि वहां घुसने से भी पड़ोसी डर रहे थे। कमरे में हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था। डॉक्टर्स की मानें तो आरोपी ने मृतका की गर्दन पर करीब 20 सेकंड में धड़ाधड़ करीब नौ से 10 बार चाकू गोदा। वह इतना गुस्से में था कि चाकू के हमलों के कारण मृतका की गर्दन लगभग धड़ से अलग ही नजर आ रही थी। उसकी श्वसन नली और आहार नाल पूरी तरह से कट चुकी थी। हालांकि शारीरिक संबंध को लेकर पुष्टि नहीं की गई है !!
पुलिस हिरासत में आरोपी सोनू शर्मा ने बताया कि उसका दो साल पहले पूनम शर्मा से एक विवाह समारोह में परिचय हुआ था। तभी से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। तब से लेकर अब तक पूनम उससे करीब दो-ढाई लाख रुपए खर्च करा चुकी है। हाल ही में पूनम के भाइयों की शादी चार मार्च को हुई थी तब भी उसने 50 हजार रुपए नकदी ली थी। वह कभी दो लाख रुपए बताता रहा तो कभी 50 हजार रुपए, लेकिन बीते कुछ दिनों से पूनम का हरियाणा के किसी युवक से चक्कर चल रहा था। वह उससे बात करती थी। बार-बार मना करने के बावजूद वह आदतों से बाज नहीं आई। आज उसे समझाने के लिए ही अपने कमरे पर लेकर आया था, लेकिन वह मेरी बात समझने को तैयार नहीं थी, इसी बात को लेकर मैं आपा खो बैठा और उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई !!
बेहद चौंकाने वाला खुलासा !
केजरीवाल ED अधिकारियों की कर रहे थे जासूसी !
कल केजरीवाल के घर से मिले थे 150 पन्नों के अहम दस्तावेज।
150 पन्ने के दस्तावेज में कई संवेदनशील जानकारी।
केजरीवाल ने ED के अधिकारियों की बना रखी थी सूची।
ED अधिकारियों के परिवार, उनके बच्चे, संपत्ति का ब्यौरा इकठ्ठा कर रखा था।