إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना गड़ासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकरातालाब गांव के पास जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब एक बजे हुई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस के अनुसार सभी लोग एक पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन का एक टायर अचानक पंक्चर हो गया. जिसके बाद चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे रोककर टायर बदलना शुरू किया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग भी नीचे उतरकर पास ही खड़े हो गए. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरा और सड़क पर खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
डिंडोरी की पुलिस अधीक्षक वहनी सिंह ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
#madhyapradesh | #roadaccident | #nationalhighway |#aajtaksocial |#atcard
नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। कई जगहों पर गुस्साए कर्मचारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
यह प्रदर्शन कुछ दिन पहले गुरुग्राम से शुरू हुआ था और अब धीरे-धीरे नोएडा की कई फैक्ट्रियों तक फैल चुका है। कर्मचारियों की मुख्य मांग न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 18 से 20 हजार रुपए करने की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वहीं, हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
यह मामला अब मजदूरों के अधिकार और औद्योगिक शांति के बीच संतुलन की बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
#lucknowwale #noidaprotest #workersdemand #breakingnews #labourrights