إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
ईरान-अमेरिका के बीच तनाव अब और गहरा होता नजर आ रहा है। Donald Trump के सीजफायर प्रस्ताव के बीच ईरानी सेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कह दिया है कि “ना अभी, ना कभी” किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ईरान के Khatam al-Anbiya Central Headquarters के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल Ebrahim Zolfaghari ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी दावों को खारिज कर दिया और इसे “रणनीतिक विफलता” बताया।
जंग के 26वें दिन हालात और गंभीर हो गए हैं। एक तरफ United States ने गल्फ क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का संकेत दिया है, वहीं Iran ने भी साफ कर दिया है कि वह किसी दबाव में आने वाला नहीं है। हवाई हमलों और मिसाइल हमलों के बीच स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है, जिससे पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है।
इस बीच Pakistan ने मध्यस्थता की कोशिश करते हुए दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू कराने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन मौजूदा हालात में शांति की राह मुश्किल नजर आ रही है।
#iranusconflict #donaldtrump #middleeasttension #warupdate #globalnews #ceasefire #atcard #aajtaksocial
(Iran-US Tensions, Donald Trump, Ceasefire Proposal, Iranian Military, Middle East Crisis, War Updates)
Patna में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं ने Chaiti Chhath के अंतिम दिन पवित्र Ganga River के तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह की पहली किरण के साथ ही हजारों व्रती नदी में खड़े होकर उगते हुए Surya को ‘अर्घ्य’ अर्पित करते नजर आए।
#chaitichhath #patna #gangaghat #suryaarghya #biharculture #indianfestivals #atphotoblog #aajtaksocial
(Chaiti Chhath, Patna Ghat, River Ganges, Arghya, Sun Worship, Bihari Culture, Faith, Tradition, Fasting)
पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, अर्पित किया 56 भोग
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद यह दंपत्ति की पहली वृंदावन यात्रा थी। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।
#kuldeepyadav #vanshika #bankebihari #vrindavan #atreel #aajtaksocial
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि 19 अ्प्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं जो यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह को दिखाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले साल यात्रा डेढ़ महीने से अधिक समय तक बाधित रही, लेकिन इसके बावजूद 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए.