Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ था. जिसको लेकर बवाल मच गया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. मामले में एक अभियुक्त ने सरेंडर किया है. जबकि वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया है.
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बिहार के नालंदा ज़िले में एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने और उसे सरेआम सड़क पर घसीटने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह घटना कुछ दिन पहले नूर सराय इलाके में हुई थी.
पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले से जुड़ी कोई भी आपत्तिजनक या संवेदनशील सामग्री साझा न करने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा, "इस घटना से जुड़ा वीडियो कुछ लोग ऑनलाइन साझा कर रहे हैं. यह एक गंभीर अपराध है और इससे पीड़िता की निजता के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 के प्रावधानों का भी उल्लंघन होता है."
#biharpolice | #bihar | #biharcrime | #aajtaksocial | #atcard
चोरी की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी सुना है कि चोरों ने पूरा का पूरा चॉकलेट का जखीरा ही उड़ा लिया? यूरोप की सड़कों पर एक ऐसी 'मीठी डकैती' हुई है, जिसने नेस्ले जैसी बड़ी कंपनी के होश उड़ा दिए हैं. करीब 4 लाख से ज्यादा किटकैट बार से भरा ट्रक बीच रास्ते से गायब हो गया है. मीडिया के मुताबिक, स्विट्जरलैंड की दिग्गज कंपनी नेस्ले का एक ट्रक 12 टन किटकैट लादकर इटली से पोलैंड की तरफ रवाना हुआ था. मंजिल आने से पहले ही ट्रक और उसका ड्राइवर, दोनों ही रहस्यमयी तरीके से ओझल हो गए. इस ट्रक में किटकैट की नई रेंज के करीब 4,13,793 चॉकलेट बार मौजूद थे. कंपनी ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और जांच एजेंसियां अब इस 'चॉकलेट मिशन' पर निकल पड़ी हैं.
#kitkat #viral #police #latestupdates #abpnews
🚨 मेरठ में ब्यूटी पार्लर पर पुलिस कार्रवाई से मामला चर्चा में 🚨 संयुक्त टीम ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया 🚨 मेरठ के दिल्ली रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान कुछ सामग्री भी बरामद होने की बात कही जा रही है, जिसके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है। 🔥 हर खबर अब आप तक सबसे पहले पहुंचेगी 🔥