Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
देश धरम पर मिटने वाला, शेर शिवा का छावा था।
महापराक्रमी परम प्रतापी, एक ही शंभू राजा था।
अद्भुत शौर्य और पराक्रम के प्रतीक, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
उनका अद्भुत शौर्य और पराक्रम आज भी हमें धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग समर्पण की प्रेरणा देता है।
देश की पहली महिला अध्यापिका, नारी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत, महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जम्मू-कश्मीर संगठन महामंत्री श्री Ashok Koul, महामंत्री श्री Baldev Singh Billawaria एवं श्री Gopal Mahajan सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका जीवन नारी शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा, जो सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

गुरसिमरन सिंह मंड के घर पहुंची NIA की टीम
#niateam #gursimransinghmand #house #latestnews
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में ट्रॉफी लेकर गए थे। इस पर पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कड़ी आपत्ति जताई। आजाद ने कहा कि भारतीय टीम में कई धर्मों के खिलाड़ी होते हैं और खेल का अपना कोई धर्म नहीं होता।
आजाद के इस बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पलटवार किया है। हरभजन ने कहा कि लोगों को आजाद की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और खेल व राजनीति को हमेशा अलग रखना चाहिए। उन्होंने सूर्यकुमार और गंभीर का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि यह खिलाड़ियों की व्यक्तिगत आस्था का मामला है। हरभजन ने कहा कि अगर खिलाड़ियों ने मन्नत मांगी थी, तो वे अपनी इच्छा से मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों की आस्था और उनके कहीं भी जाने पर इस तरह के सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 13 साल से कोमा में पड़े 31 वर्षीय हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' की याचिका मंजूर कर ली है। इस फैसले के साथ ही उनका लाइफ सपोर्ट और फीडिंग ट्यूब हटाने की अनुमति मिल गई है।
फैसला सुनाते समय जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच भावुक हो गई। कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को आधार बनाया, जिसमें स्पष्ट था कि हरीश के ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है और अब 'प्रकृति को अपना काम करने देना चाहिए।'
साल 2013 में चंडीगढ़ में चौथी मंजिल से गिरने के कारण हरीश के सिर में गंभीर चोट आई थी और उनका शरीर 100% लकवाग्रस्त हो गया था। तब से वे पूरी तरह से ट्यूब द्वारा दिए जा रहे तरल भोजन पर निर्भर थे।
उनके वृद्ध माता-पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यह जीवन-रक्षक इलाज रोकने की गुहार लगाई थी। मेडिकल टीम और सभी पक्षों से लंबी चर्चा के बाद, कोर्ट ने आज इस अपील को स्वीकार कर लिया है।