Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
आखिरकार बिहार में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंच ही गया, यह 96 चक्का ट्रक पर लोड होकर बिहार आया है. दरसल तमिलनाडु से पूर्वी चंपारण के लिए चला दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग आज बिहार में एंट्री कर गया है. 210 मीट्रिक टन वजन होने के कारण शिवलिंग को ले जाने के लिए 96 चक्का ट्रक पर लोड किया गया है.
हापुड़ देहात क्षेत्र में NH-9 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाईवे पर चांदी जैसी धातु बिखर गई। सड़क पर बिखरी धातु को लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई और राहगीर रुक-रुक कर चांदी जैसे चूरे को बटोरते नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हाईवे पर एक ट्रैक्टर के पलटने से जाम लग गया था। आशंका है कि किसी राहगीर द्वारा ले जाई जा रही चांदी जैसी धातु का चूरा रास्ते में गिर गया, जिसके बाद लोगों ने जमकर लूट मचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।