image
38 ш - перевести

उत्तराखंड में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आई यह क्रांति मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सशक्त नीतियों का जीवंत प्रमाण है। धामी सरकार ने महज एक वर्ष में रूफटॉप सोलर कनेक्शनों में 6.2 गुना की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज उत्तराखंड 26 राज्यों को पीछे छोड़कर सौर ऊर्जा की दौड़ में शीर्ष पर है, जो यह दर्शाता है कि धामी सरकार 'देवभूमि' को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प पर अडिग है।

image
38 ш - перевести

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के अलग रह रहे बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को उस सोशल मीडिया पोस्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अनुष्का यादव से उनकी एक बेटी हुई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप ने संजय यादव, सुनील सिंह, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, मुकेश रौशन और तेजस्वी यादव के करीबी दोस्त रमीज को 'जयचंद' करार दिया और उन पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। #tejpratapyadav

image
38 ш - перевести

भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल करते हुए केरल स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह कदम सभी छात्रों को उच्च शिक्षा का समान मौका देना है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों को मजबूत करने और शैक्षणिक ढांचे में सुधार के लिए ₹259.09 करोड़ का बजट भी तय किया है। इस फैसले से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

image
38 ш - перевести

केंद्रीय बजट 2026, उत्तराखंड के गांवों, किसानों और पर्यटन के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। जड़ी-बूटी की खेती को एक बड़ा आधार बनाकर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

* हर्बल फार्मिंग: जड़ी-बूटी खेती के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि।
* मेडिकल टूरिज्म: आयुष और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा।
* स्थानीय रोजगार: गांवों में स्वरोजगार के अवसर और पलायन पर प्रभावी रोक।

#viksitbharatbudget

image
38 ш - перевести

महान समाजसेवी, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी “पद्म विभूषण” से सम्मानित बाबा आमटे जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन !

image
38 ш - перевести

जीआई टैग से संवर रहा है उत्तराखंड का भविष्य
मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में उत्तराखंड 'सशक्त राज्य' बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश के 18 कृषि उत्पादों सहित कुल 29 उत्पादों को जीआई टैग मिलना राज्य की समृद्ध जैव-विविधता और कौशल का प्रमाण है।
आगामी समय में 25 अन्य नए उत्पादों को इस श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। धामी सरकार की इस पहल से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है, बल्कि युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
#bjp4uk #bjpukgov #dhamigovernment #goodgovernance #gitag #vocalforlocal

image
38 ш - перевести

IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने एक नई स्टडी में हिमालय क्षेत्र में 'ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड' (GLOF) यानी 'हिमालयी सुनामी' की गंभीर चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2016 से 2024 के बीच हिमालय की ग्लेशियल झीलों के क्षेत्रफल में 5.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वर्तमान में पहाड़ों पर 31,698 ऐसी झीलें मौजूद हैं, जो जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी के कारण अस्थिर हो रही हैं। अध्ययन में खुलासा हुआ है कि इस खतरे से करीब 93 लाख लोगों की जान जोखिम में है, जिनमें से 30 लाख आबादी अकेले भारत की है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये झीलें 'टिकिंग टाइम बम' की तरह हैं, जिनसे भविष्य में केदारनाथ जैसी भारी तबाही आने की आशंका है। इस महत्वपूर्ण रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने NASA के उच्च-क्षमता वाले सैटेलाइट डेटा का उपयोग किया है।

image

image
38 ш - перевести

🚨 A JUDGE’S LINE THAT RESET THE RESERVATION DEBATE

In a separate but concurring opinion delivered in October 2025, Justice Pankaj Mithal of the Supreme Court of India made a blunt observation:
👉 Reservation benefits should ideally stop with the first generation.

Hearing a case on sub-classification within SC/ST categories, Justice Mithal argued that reservation is a tool for initial empowerment—not a hereditary entitlement. Once a family has already benefited and achieved social or economic advancement, extending the same advantage to subsequent generations becomes hard to justify.

image