إستكشف المشاركات استكشف المحتوى الجذاب ووجهات النظر المتنوعة على صفحة Discover الخاصة بنا. اكتشف أفكارًا جديدة وشارك في محادثات هادفة
अहमदाबाद के वडाज से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। 21 साल के एक युवक ने बेरहमी से बिल्ली की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी 6 महीने की गर्भवती है। वो बिल्ली को दूध पिलाने गई, तभी बिल्ली ने उसपर हमला कर दिया। पत्नी पर हुए हमले से गुस्साए युवक ने बिल्ली को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
अहमदाबाद पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम राहुल दंतानी है। उसकी 20 वर्षीय पत्नी गर्भवती है। बिल्ली के हमले के बाद उसकी पत्नी घायल हो गई और उसे आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया। घटना के बाद राहुल ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर बिल्ली को खुले मैदान में ले गया और उसकी हत्या कर दी।
#ahmedabad #cat #crime
🚩नमन है भारत की इन वीरांगनाओं को! 🙏
इतिहास गवाह है कि जब-जब भारत भूमि पर संकट आया, हमारी मातृशक्ति ने तलवार उठा कर दुश्मनों को धूल चटाई है। चाहे झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई हों, कित्तूर की रानी चेनम्मा हों, या राजमाता जीजाबाई – इन वीरांगनाओं का साहस और बलिदान हमें आज भी प्रेरणा देता है।
यह केवल रानियाँ नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान की रक्षक थीं। आइए, आज हम सब मिलकर इन महान आत्माओं को नमन करें।🙏🙏🇮🇳
#bharatkibeti #warriorqueens #indianhistory #narishakti