42 w - Translate

डमिंटन खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट भारत ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से नाखुश
डेनमार्क की खिलाड़ी बोली- मौजूदा परिस्थितियां अस्वीकार्य और बेहद गैर-पेशेवर
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। डेनमार्क की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व नम्बर 20 मिया ब्लिचफेल्ट ने भारत ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं और हालात को लेकर एक बार फिर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को अस्वीकार्य और बेहद गैर-पेशेवर बताते हुए कहा कि ऐसे हालात में यहाँ विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन होना बहुत मुश्किल नजर आता है।

image
42 w - Translate

हैमर थ्रो खिलाड़ी तान्या चौधरी राष्ट्रीय रिकॉर्ड से वंचित
वजहः टूर्नामेंट को एएफआई से मान्यता नहीं मिलना है
खेलपथ संवाद
मेंगलूर। चंडीगढ यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय एथलीट तान्या चौधरी ने 85वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैम्पियनशिप में शुक्रवार को महिला हैमर थ्रो में नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, उनकी मेहनत पर पानी फिर गया क्योंकि उनका यह प्रयास रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका। इसका कारण यह है कि इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय महासंघ से मान्यता नहीं मिली है।

image
42 w - Translate

आरआईएस की छात्रा रौनिका का साइंस ओलम्पियाड में कमाल
14वीं इंटरनेशनल रैंक हासिल कर बढ़ाया ब्रज मण्डल का गौरव
मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल की होनहार छात्रा रौनिका नागपाल ने हाल ही में साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल साइंस ओलम्पियाड परीक्षा में अपनी कुशाग्रबुद्धि और बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वीं इंटरनेशनल रैंक हासिल कर समूचे ब्रज मण्डल को गौरवान्वित किया है। रौनिका नागपाल की इस शानदार उपलब्धि को साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन ने भी सराहा है। एसओएफ ने प्रशंसा पत्र और नगद पारितोषिक प्रदान कर छात्रा की हौसलाअफजाई की है।

image
42 w - Translate

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होगा वनडे सीरीज का फैसला
भारतीय बल्लेबाजों को डरा रहे न्यूजीलैंड के स्पिनर
खेलपथ संवाद
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को इंदौर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजी आक्रामण असफल रहा था और टीम का बचाव नहीं कर सकी थी। इस दौरान मध्य ओवरों में भारतीय गेंदबाों की कमजोरियां भी उजागर हुईं।

image
42 w - Translate

आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराकर लगाई जीत की हैट्रिक
श्रेयंका ने चटकाए पांच विकेट, अंक तालिका में टीम शीर्ष पर काबिज
खेलपथ संवाद
नवी मुम्बई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात जाएंट्स को 32 रन से हरा दिया। शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राधा यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए जवाब में गुजरात की टीम 18.5 ओवर में 150 रन ही बना सकी। लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकार है वहीं, गुजरात तीसरे पायदान पर है।

imageimage

image

image

image