41 ш - перевести

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी ने आज श्रीनगर में पौड़ी जिले की VB-G RAM G जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित भाजपा जिला कार्यशाला को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। गरीब, श्रमिक, किसान और ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बनें, यही इस योजना का उद्देश्य है।
इस अवसर पौड़ी जिला अध्यक्ष श्री कमल किशोर रावत जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

image

imageimage
41 ш - перевести

इंडियन सुपर लीग को एएफसी से मिली मान्यता
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का एलान-14 फरवरी से शुरू होगा सत्र
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि फुटबॉल की महाद्वीपीय संस्था एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छोटे हुए 2025-26 सत्र को मान्यता दे दी है और देश के शीर्ष दो डिविजन विजेताओं को क्षेत्रीय क्वालिफायर के माध्यम से एशियन चैंपियंस लीग 2 के लिए अप्रत्यक्ष स्थान दिए जाएंगे।

image
41 ш - перевести

रायपुरकलां स्थित गोशाला में 50 से अधिक गोवंश की मौत ने न सिर्फ प्रशासन, बल्कि समाज के सामने भी एक गंभीर चेतावनी खड़ी कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गायें लंबे समय से प्लास्टिक और कचरा खा रही थीं, जिससे उनका पाचन तंत्र बुरी तरह खराब हो चुका था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, गायों के पेट में पॉलिथीन और कचरा मिला है। लगातार जहरीला और अपचनीय कचरा खाने से उनकी सांस की नली गंभीर रूप से प्रभावित हो गई थी, जिसके कारण दम घुटने से मौत हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि जब गायों का पाचन कमजोर हो जाता है, तो फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर भी सीधा असर पड़ता है।
जांच के लिए सैंपल सीएफएसएल लैब भेजे गए हैं, ताकि यह साफ हो सके कि कहीं किसी जहरीले पदार्थ का सेवन तो नहीं कराया गया। इसके साथ ही बढ़ती ठंड को भी गायों की मौत का एक सहायक कारण माना जा रहा है।
यह घटना सिर्फ एक गोशाला की लापरवाही नहीं, बल्कि खुले में फैले प्लास्टिक कचरे और कमजोर निगरानी व्यवस्था की भयावह तस्वीर है। अगर समय रहते कचरा प्रबंधन और पशु स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ऐसी घटनाएं बार-बार दोहराई जा सकती हैं।
#cowhealth #plasticpollution #animalwelfare #healthalert #wastemanagement

image
41 ш - перевести

डमिंटन खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट भारत ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से नाखुश
डेनमार्क की खिलाड़ी बोली- मौजूदा परिस्थितियां अस्वीकार्य और बेहद गैर-पेशेवर
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। डेनमार्क की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व नम्बर 20 मिया ब्लिचफेल्ट ने भारत ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं और हालात को लेकर एक बार फिर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को अस्वीकार्य और बेहद गैर-पेशेवर बताते हुए कहा कि ऐसे हालात में यहाँ विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन होना बहुत मुश्किल नजर आता है।

image
41 ш - перевести

हैमर थ्रो खिलाड़ी तान्या चौधरी राष्ट्रीय रिकॉर्ड से वंचित
वजहः टूर्नामेंट को एएफआई से मान्यता नहीं मिलना है
खेलपथ संवाद
मेंगलूर। चंडीगढ यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय एथलीट तान्या चौधरी ने 85वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैम्पियनशिप में शुक्रवार को महिला हैमर थ्रो में नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, उनकी मेहनत पर पानी फिर गया क्योंकि उनका यह प्रयास रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका। इसका कारण यह है कि इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय महासंघ से मान्यता नहीं मिली है।

image
41 ш - перевести

आरआईएस की छात्रा रौनिका का साइंस ओलम्पियाड में कमाल
14वीं इंटरनेशनल रैंक हासिल कर बढ़ाया ब्रज मण्डल का गौरव
मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल की होनहार छात्रा रौनिका नागपाल ने हाल ही में साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल साइंस ओलम्पियाड परीक्षा में अपनी कुशाग्रबुद्धि और बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वीं इंटरनेशनल रैंक हासिल कर समूचे ब्रज मण्डल को गौरवान्वित किया है। रौनिका नागपाल की इस शानदार उपलब्धि को साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन ने भी सराहा है। एसओएफ ने प्रशंसा पत्र और नगद पारितोषिक प्रदान कर छात्रा की हौसलाअफजाई की है।

image
41 ш - перевести

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होगा वनडे सीरीज का फैसला
भारतीय बल्लेबाजों को डरा रहे न्यूजीलैंड के स्पिनर
खेलपथ संवाद
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को इंदौर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजी आक्रामण असफल रहा था और टीम का बचाव नहीं कर सकी थी। इस दौरान मध्य ओवरों में भारतीय गेंदबाों की कमजोरियां भी उजागर हुईं।

image
41 ш - перевести

आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराकर लगाई जीत की हैट्रिक
श्रेयंका ने चटकाए पांच विकेट, अंक तालिका में टीम शीर्ष पर काबिज
खेलपथ संवाद
नवी मुम्बई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात जाएंट्स को 32 रन से हरा दिया। शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राधा यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए जवाब में गुजरात की टीम 18.5 ओवर में 150 रन ही बना सकी। लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकार है वहीं, गुजरात तीसरे पायदान पर है।