Знакомьтесь сообщенийИзучите увлекательный контент и разнообразные точки зрения на нашей странице «Обнаружение». Находите свежие идеи и участвуйте в содержательных беседах
Muskaan Power Infrastructure Ltd" is highly recognized for its high-quality range of Compact / Power Substation Transformers.
CONTACT NOW FOR BETTER DEALS -
+91 9915703061
EMAIL: INFOmuskaan power.COM
WEBSITE:WWW.MUSKAANPOWER.COM
#cementplant #tubemills #rollingmills #ricemills #flourmills #riceshellers #foodprocessin****its #transformers #ricemills #voltagecontrolles
और फिर एक दिन
हर शाम घर की देहरियों पर बैठकर
सबके लौटने का इंतजार करती मांएं
बिना किसी पूर्व सूचना के
बिना किसी तैयारी
बिन पूछे बिन कहे -सुने
बिन किसी शिकायत चुपचाप
अचानक चली जाती हैं उस सफर पर
जहां से लौटकर फिर कभी कोई नहीं आता।
सुना है कि मांएं ऐसे ही जाती हैं
सबसे छिपकर, नजर बचाकर
कि कहीं कोई साथ चलने को न कह दे...
पीछे छूट जाती है रसोई में रखी
आधी पीसी हुई हल्दी,
तुलसी के चौरे पर अधजला दीपक
और वह पुराना संदूक
जिसमें आज भी महकती है
उनकी नई नकोर सूती साड़ियों की
चिर-परिचित गंध।
वो नहीं ले जातीं अपने साथ
अपनी मनपसंद चांदी की चूड़ियां,
वो अहोई वाली माला
वो समेटकर रख जाती हैं
हर एक सहेज कर रखी चीज़,
कि बच्चों को कभी कोई तकलीफ न हो।
बस ले जाती हैं तो अपने आंचल का वो कोना,
जिससे उन्होंने जीवन भर सबके आंसू पोंछे थे।
और फिर अब उस सूनी देहरी पर
सिर्फ हवाएं आकर दरवाज़ा
खटखटाया करती हैं,
और घर के हर कोने से
एक खामोश आहट आती है।
वह जो हर छोटी चोट पर
'हाए रे मेरा बच्चा' कहती थी,
खुद अनंत काल के लिए
चिर निद्रा में लीन हो जाती है।
चूल्हा ठंडा पड़ा है,
और बिछौना उदास है,
दीवार पर टंगी तस्वीर में
उनकी आंखें अब भी मुस्कुराती हैं।
पर उस मुस्कान के पीछे का अकेलापन
कोई नहीं देख नहीं पाता है।
सचमुच, मांएं जब जाती हैं,
तो कोई शोर नहीं करतीं,
वो बस चुपके से
आसमान का एक तारा बन जाती हैं।
ताकि जब हम रात को अकेले में रोएं,
तो वो ऊपर से हमें देख सकें,
और हम उनके न होने के अंधकार में भी,
उनकी ममता की हल्की सी रोशनी पा सकें।
वैसे जाती हुई मां से
अगर एक बार कहकर देखा जाए कि
"मां भूख लगी है"
हो सकता है कि वह
फिर से उठ खड़ी हो जाए।
India’s Best Manufacturer, Exporter & Supplier of Transformers & Stabilizers. Address: Sua Road, Industrial Area – C, Dhandari Kalan, 141014 Ludhiana, Punjab, India Contact No:- +91 9915703061, +91-9417033948 Website: -https://mpilindia.com Email id - info@mpilindia.com . #cementplant #tubemills #rollingmills #ricemills #flourmills #riceshellers #foodprocessin****its #transformers #ricemills #voltagecontrolles
जहां एक तरफ यश अपनी दो फिल्मों 'रामायणम्: पार्ट 1' और 'टॉक्सिक' में बिजी हैं, तो वहीं दूसरी ओर, पत्नी राधिका पंडित के साथ महाराष्ट्र के अलीबाग में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। यश और राधिका पंडित ने रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के कामथ गांव में कृषि जमीन के दो टुकड़े 24 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह लेनदेन 18 मई, 2026 को अलीबाग के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर किया गया। इस प्रॉपर्टी के लिए राधिका पंडित और यश ने 1.44 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया, जबकि 60,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई।
यह जमीन 1.3 एकड़ में फैली है और इस पर पहले से ही एक मकान भी बना हुआ है। एक्टर यश और राधिका पंडित इस जमीन पर एक अल्ट्रा-लग्जरी घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि यहां छुट्टियां बिता सकें। दरअसल,यह जगह किहिम बीच के पास स्थित है और सीधे समुद्र के तट तक जाने का रास्ता भी है। अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदने के बाद यश और राधिका अब शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर समेत उन सेलेब्स की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अलीबाग में निवेश किया है। यश और राधिका की कितनी प्रॉपर्टी, फीस और नेट वर्थ है, जानिए सब:
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का संयुक्त स्मरण जीवन में धर्म, अर्थ, सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला माना गया है। जहां भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं, वहीं माता लक्ष्मी उनकी दिव्य शक्ति के रूप में भक्तों को धन, वैभव और मंगल प्रदान करती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां विष्णु का निवास होता है, वहां लक्ष्मी स्वयं विराजमान रहती हैं।
श्री विष्णु-लक्ष्मी स्तोत्र
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्। विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥ लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्। वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते। शङ्खचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते॥
सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयङ्करि। सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते॥
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि। मन्त्ररूपे सदा देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते॥
आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्ति महेश्वरि। योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते॥
इस स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से भगवान विष्णु की कृपा तथा माता लक्ष्मी का स्थायी आशीर्वाद प्राप्त होता है। विशेष रूप से गुरुवार, शुक्रवार तथा एकादशी के दिन इसका पाठ अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो भक्त विष्णु-लक्ष्मी का संयुक्त पूजन करता है, उसके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ ॥ ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ॥