Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
#आपका_विधायक_आपके_द्वार
आज महामना मंडल के सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बागहाड़ा वार्ड में घर-घर जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन का लिया आशीर्वाद।
क्षेत्रवासियों ने अपने मन की बात रखी—समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ। सभी को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। हमने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ नवमतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की गई। हमारा विश्वास है कि जागरूक युवा ही भविष्य के सशक्त लोकतंत्र की नींव रखेंगे।
जनता को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बीते आठ वर्षों में क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से अवगत कराया। इस संवाद के माध्यम से हमने काशी के सर्वांगीण विकास हेतु नागरिकों से अमूल्य सुझाव भी आमंत्रित किए, क्योंकि हमें विश्वास है कि जनभागीदारी से ही जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।