Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
टी20 विश्व कप में विलियम्सन करेंगे कप्तानी
न्यूजीलैंड की टीम का एलान, कॉन्वे की वापसी
खेलपथ संवाद
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड ने आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। अनुभवी केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अंगूठे की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल 2024 से बाहर होने वाले डेवोन कॉन्वे की टीम में वापसी हुई है।
अहमदाबाद में विल जैक्स और विराट कोहली ने उड़ाए गेंदबाजों के होश
जैक्स ने 41 गेंदों में जड़ा शतक, पांच चौके और 10 छक्के लगाए
खेलपथ संवाद
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली और विल जैक्स की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत गुजरात को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी के खाते में छह अंक हो गए। हालांकि, अंक तालिका में टीम अभी भी 10वें स्थान पर है। वहीं, गुजरात आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर बनी है।
चेन्नई ने चेपॉक पर दर्ज की अपनी 50वीं जीत
रनों के लिहाज से हैदराबाद को मिली सबसे बड़ी हार
सीएसके ने टी20 में सर्वाधिक बार 200 से ज्यादा रन बनाए
खेलपथ संवाद
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम पर दमदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों के बड़े अंतर से हराया। चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 54 गेंदों पर 98 रन की पारी खेली और डेरिल मिचेल के साथ शतकीय साझेदारी की जिसके दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके और हैदराबाद की पारी 18.5 ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम 26 गेंदों पर 32 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे।
शतरंज चैम्पियन गुकेश को मिलेगा 75 लाख नकद पुरस्कार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शील्ड और शॉल देकर किया सम्मानित
खेलपथ संवाद
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को शतरंज सितारे डी. गुकेश को 75 लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया जिन्होंने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता है। स्टालिन ने गुकेश को एक शील्ड और शॉल भी प्रदान किया।
भारत के सम्मान से बढ़कर कुछ नहींः रिंकू सिंह
अंतराष्ट्रीय रेसलर वीर महान ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को कहा अलविदा
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में बड़े-बड़े विदेशी रेसलरों के छक्के छुड़ाने वाले गोपीगंज क्षेत्र के होलपुर निवासी रिंकू सिंह राजपूत 'वीर महान' का जलवा अब नहीं दिखेगा। अपनी विशिष्ट वेशभूषा और रिंग में दमदार उपस्थिति से अंतरराराष्ट्रीय फलक पर भारत का झंडा बुलंद करने वाले रिंकू सिंह राजपूत ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को गुडबॉय कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, इसके पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।