Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी बेटी की शादी के वजह से चर्चाओं में हैं। आमिर की बेटी आयरा खान 3 जनवरी को नुपूर शिखरे से कोर्ट मैरिज करनेवाली हैं। और इसके बाद 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के बीच दोनों की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन होंगे। जहां बेटी की शादी के वजह से आमिर इन दिनों चर्चा में हैं तो वहीं आमिर की नई फिल्म की भी चर्चा शुरू हो चुकी हैं। लाल सिंह चड्ढा फिल्म फ्लॉप होने के बाद आमिर ने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया था। और अब वे फिल्मो में वापसी करने जा रहे हैं। आमिर कुछ महीनों पहले ही वापसी की घोषणा करी थी। और अब अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी हैं। खबरों के मुताबिक आमिर खान "मोगुल" फिल्म में दिखाई देनेवाले हैं। यह फिल्म टी-सीरीज के संस्थापक भुषण कुमार के जीवन पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए आमिर अभी क्लासिकल म्यूजिक सीख रहे हैं। वे हर दिन 1 घंटा क्लासिकल म्यूजिक टीसर के साथ रियाज कर रहे हैं।