17 w - Vertalen

सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर से जुड़े शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह ISI के इशारे पर मॉड्यूल तैयार करने का आरोपित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

image
17 w - Vertalen

सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर से जुड़े शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह ISI के इशारे पर मॉड्यूल तैयार करने का आरोपित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

imageimage
17 w - Vertalen

एलपीजी सिलेंडरों से गैस निकालकर कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, डिलीवरी मैन गिरफ्तार, 27 सिलेंडर जब्त
जयपुर। शहर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला रसद विभाग की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर कालाबाजारी करने के मामले में एक आरोपी डिलीवरी मैन को गिरफ्तार किया है तथा मौके से 27 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत चारण ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि खिरणी फाटक रेलवे लाइन के पास उपभोक्ताओं को सप्लाई किए जाने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर रिफिलिंग कर कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम द्वारा झोटवाड़ा क्षेत्र में छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर दो वाहनों में सिलेंडरों से गैस भरते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम महेंद्र सिंह बताया, जो असल दुर्ग गैस एजेंसी का डिलीवरी मैन है। मौके से कुल 27 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 14 भरे हुए एवं 13 खाली सिलेंडर शामिल हैं।
जांच के दौरान भरे हुए सिलेंडरों को तौलने पर पाया गया कि उनमें निर्धारित मानक मात्रा से कम गैस भरी हुई थी। जहां एक सिलेंडर में लगभग 14 किलोग्राम गैस होनी चाहिए, वहीं कई सिलेंडरों में 11.7 किलोग्राम, 12.5 किलोग्राम एवं 13.5 किलोग्राम तक ही गैस पाई गई। इस प्रकार प्रति सिलेंडर 2 से 3 किलोग्राम गैस कम पाई गई।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नियमित रूप से उपभोक्ताओं के लिए भेजे जाने वाले सिलेंडरों से गैस निकालकर अवैध रिफिलिंग करता था तथा उन्हें ब्लैक में बेचता था। इस कार्य में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
रसद विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे गैस सिलेंडर प्राप्त करते समय उसका वजन अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस व रसद विभाग द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है

image

image

image

image

imageimage

image

image
17 w - Vertalen

महावीर जयंती' की पूर्व संध्या पर भगवान महावीर की पूजा, तस्वीरें उत्तर प्रदेश और भोपाल से आई है

#mahavirjayanti | #uttarpradesh | #bhopal | #aajtaksocial | #atphotoblog

image