Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
Air India की फ्लाइट AI2379 में गं,भीर तकनीकी गड़बड़ी और टर्बुलेंस की घटना के बाद केंद्र सरकार मंत्रालय ने Air India के CEO को तलब कर विमान की सुरक्षा व्यवस्था, ऑपरेशनल निगरानी और घ,टना से जुड़े इंतजामों पर जवाब मांगा है।
सरकार ने एयरलाइन प्रबंधन को साफ निर्देश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही सु,रक्षा प्रोटोकॉल और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घ,टनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम समय रहते उठाए जा सकें।
बागपत में मुस्लिम युवक ने हरिद्वार से लाकर चढ़ाया गंगाजल 🙏
यूपी के बागपत के गांगनौली गांव में कल्लू नामक मुस्लिम युवक 31 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचा और गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। बताया जा रहा है कि उसके इस कदम से नाराज परिजनों ने उसे घर आने से मना कर दिया।
इसके बाद स्थानीय हिंदू समाज के लोग उसे एक परिचित महिला के घर ले गए, जहां उसने अपना कलश रखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि युवक अपनी मां से पैसे लेकर कांवड़ लाने गया था और फिलहाल वह अपनी मां के पास सुरक्षित है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा की कुल 543 सीटों को स्थायी रूप से तय रखने की मांग की है। उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा के 12 अगस्त को पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों की मौजूदा लोकसभा सीटों में बदलाव नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग भी की गई है।
“मेरा बेटा वापस ला दो…” जयपुर में 17 वर्षीय प्रिंस सोनी की मौ*त से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला प्रिंस बुधवार सुबह बिल्कुल स्वस्थ हा*लत में घर से स्कूल के लिए निकला था। मां निर्मला के मुताबिक, सुबह उसने दूध के साथ दलिया खाया और करीब 7:30 बजे स्कूल चला गया। परिवार को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटों बाद उनके घर में मा*तम छा जाएगा।
झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में लंच के दौरान प्रिंस ने कैंटीन से पेटीज खरीदी और खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे स्कूल के एक कमरे में ले जाया गया। सामने आए CCTV फुटेज में कुछ लोग प्रिंस को सहारा देकर ले जाते और उसे हवा करते दिखाई दे रहे हैं। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौ*त के बाद मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी जुबान पर बार-बार यही शब्द आ रहे हैं—“मेरा बेटा वापस ला दो…” वहीं पिता अमित सोनी का सवाल है कि अगर प्रिंस को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर इलाज मिल जाता, तो क्या उसकी जान बच सकती थी?
परिवार ने स्कूल पर समय पर अस्पताल न पहुंचाने का आ*रो*प लगाया है। फिलहाल प्रिंस की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह, पेटीज खाने और उसकी मौ*त के बीच संबंध, स्कूल में इलाज या मदद मिलने में कथित देरी और CCTV फुटेज समेत पूरे घ*ट*नाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मा*म*ले की पड़ताल शुरू कर दी है। परिवार अब अपने इकलौते बेटे को खोने के गम में न्याय और जवाब का इंतजार कर रहा है।