image

image
3 ans - Traduire

Colombo me baarish or Pakistan me sukha ...

image
3 ans - Traduire

लगभग 50 साल पहले 11 सितम्बर 1973 को 1:15 बजे मध्यरात्रि (मंगलवार) में आज ही की तरह अनंत चतुर्दशी के पवित्र दिन नीम करोली बाबा महाराजजी हृदयाघात के कारण अनन्त में विलीन हो गए थे।
आज 11 सितंबर 2023 को पूज्य गुरुदेव की 50 वीं पुण्य तिथि है
महाराज जी की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे

image
3 ans - Traduire

पीली साड़ी गले में कृष्ण भगवान की कंठमाला.. आज के युग की यशोदा मां...शायद आप लोग इन्हें नहीं जानते लेकिन बहुत शीघ्र ही पूरा भारतवर्ष इन्हे जान जाएगा...धर्म के प्रति इनकी भक्ति वह त्याग के आगे हमारी सभी पूजा अर्चना छोटी रह जाती हैं...मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर के बाहर पिछले 30 वर्षों से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के जूते चप्पलों की रखवाली करने वाली इन माता का नाम यशोदा है.. मात्र 20 वर्ष की आयु में इनके पति की मृ त्यु हो गई थी, आज माताजी 50 साल की हो चुकी हैं इस दौरान माताजी ने श्रद्धालुओं के जूते चप्पलों की रखवाली करके 51 लाख 10 हजार 25 रुपए 50 पैसे इकट्ठा करके 40 लाख रुपए की रकम से एक गौशाला मंदिर धर्मशाला का निर्माण कर डाला...धर्म क्या है यह इन यशोदा मां से जानिए...आप लोगों ने पैसों के पीछे भागने वाली फिल्मी सितारों नेताओं खेल सेलिब्रिटी को शेयर करके बहुत फेमस किया आइए सब मिलकर यशोदा मां को भी प्रसिद्ध करते हैं और इन्हें इनका सम्मान दिलाते हैं...
जय श्रीराधे कृष्ण, जय गोविंदा ✨🙏🕉️💖

image
3 ans - Traduire

ये फोटो उनके मुँह पर तमाचा है,
जो दिन-रात सनातन धर्म को कोसते रहते है !!✍️
जिसको तुम खत्म करने को बोल रहे थे,
वो सनातन तो और भी भव्य होता जा रहा है 💪
एक ये हैं भारतीय अपने संस्कार कभी नहीं भूलते हैं
हमें आप पर गर्व है कि आप भारतीय हैं!
अक्षता मूर्ति को उनके माता-पिता ने
कितने अच्छे संस्कार दिए हैं।
अक्षता मूर्ति ब्रिटेन की सबसे अमीर माहिला है
इंफोसिस में उनके स्टेक 1200 मिलियन डॉलर का है
इन्होंने तीन और बड़ी कंपनियों में इन्वेस्ट किया है
जो अब काफी बड़ी कंपनी बन चुकी है ।
और यह इनकी अपनी संपत्ति है
उनके पति की अलग संपत्ति है
फिर भी यह कितनी सिंपल तरीके से रहती हैं
सोचिए वही आप दिल्ली मेट्रो में बैठीये, फिर देखिए
आपको कैसा फैशन करते महिलाएं नजर आएंगी।।
#संचिये #क्या #फैशन_करती_महिलाएं #ठीक_हैं ?
भारत माता की जय🚩🙏
जय श्री राम 🚩🚩🙏
मुझे गर्व है की मैं सनातनी हिंदू हूँ

image
3 ans - Traduire

कभी रोशन थे मकबरे,आज मंदिरों में शोर है
ग़ालिब वो भी एक दौर था, ये भी एक दौर है

image
3 ans - Traduire

बुलाकी दास स्वामी गंगाशहर बीकानेर यह पोस्ट किया है बेटी के नसीब में पिता होता है मगर हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती है इसीलिए मैं आप को कह रहा हूं बेटियों को पापा की परी कहा जाता है मेरे बेटी नहीं इसलिए मैं हमेशा उसकी कमी महसूस करता हूं?
क्योंकि, बेटियाँ होती ही अनमोल है!
पापा को सर्वाधिक प्यार करने वाली उनकी बेटी ही होती है।
देख लेना आप आजमाकर
एक बार अपनी पत्नी के सामने अपने ससुर की बुराई करके देखो, आपको दिन में तारे दिखा देगी आपकी प्रिय पत्नी!
क्योंकि, आपने अपने प्रिय के प्रिय को प्रिय क्यों नहीं जाना?
भावनात्मक रूप से बेटियाँ अधिक सशक्त होती हैं।
परिस्थियों को भाँप लेने की अनोखी शक्ति बेटियों में होती है।
जिनके घर बेटी होती है वहाँ वास्तुदोष सहित समग्र दोषों का निवारण होने लगता है।
बेटियाँ लक्ष्मी को आकर्षित करती हैं, फलस्वरूप उस घर में प्रायः धन की कमी नहीं रहती जिस घर मेें बेटी सदृश अनमोल धन होती है।
बेटियों के चरित्रवती एवं नियमनिष्ठ होने से उस घर पर भूत, प्रेत, मैली विद्या, तांत्रिकता का भी प्रभाव नहीं पड़ता।
जिस घर मे बेटी खिलखिलाती रहे, उसके नूपुर बजते रहें, उसका यथोचित सम्मान होता है, कपड़े लते, श्रृंगार सामग्री आदि से उस देवी को प्रसन्न किया जाता हो उस घर पर कभी कोई संकट नहीं आता।
जो पिता अपनी बेटियों को शिक्षा प्रदान करे, वह शिक्षित बेटी संस्कारित होकर दो कुल की पीढ़ियों की तारणहार बन जाती है।
बेटी का मुस्कुराता चेहरा देखकर जो पिता अपने कार्यस्थल पर निकलता है उसे कार्य में सफलता मिलती है।
वर्ष में एक बार कन्या पूजन करने वाला बड़भागी होता है। उसका जीवन धन्य हो जाता है। ग्रह नक्षत्र अनुकूल होने लगते हैं। बरकत होती है। धन धान्य के भंडार भरे रहते हैं।
बेटियों पर लिखने में तो मेरी लेखनी भी जवाब दे जाती है क्योंकि बेटियाँ लाजवाब है।
विश्व की सभी बेटियों को समर्पित है मेरा यह आलेख। आपका अपना दोस्त बुलाकी दास स्वामी गंगा शहर बीकानेर
प्रणाम
(प्रणाम परिणाम बदल देता है)

image
3 ans - Traduire

ऐसी जानकारी बार-बार नहीं आती, और आगे भेजें, ताकि लोगों को सनातन धर्म की जानकारी हो सके आपका आभार धन्यवाद होगा
वेद-ज्ञान:-
प्र.1- वेद किसे कहते है ?
उत्तर- ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक को वेद कहते है।
प्र.2- वेद-ज्ञान किसने दिया ?
उत्तर- ईश्वर ने दिया।
प्र.3- ईश्वर ने वेद-ज्ञान कब दिया ?
उत्तर- ईश्वर ने सृष्टि के आरंभ में वेद-ज्ञान दिया।
प्र.4- ईश्वर ने वेद ज्ञान क्यों दिया ?
उत्तर- मनुष्य-मात्र के कल्याण के लिए।
प्र.5- वेद कितने है ?
उत्तर- चार ।
1-ऋग्वेद
2-यजुर्वेद
3-सामवेद
4-अथर्ववेद
प्र.6- वेदों के ब्राह्मण ।
वेद ब्राह्मण
1 - ऋग्वेद - ऐतरेय
2 - यजुर्वेद - शतपथ
3 - सामवेद - तांड्य
4 - अथर्ववेद - गोपथ
प्र.7- वेदों के उपवेद कितने है।
उत्तर - चार।
वेद उपवेद
1- ऋग्वेद - आयुर्वेद
2- यजुर्वेद - धनुर्वेद
3 -सामवेद - गंधर्ववेद
4- अथर्ववेद - अर्थवेद
प्र 8- वेदों के अंग हैं ।
उत्तर - छः ।
1 - शिक्षा
2 - कल्प
3 - निरूक्त
4 - व्याकरण
5 - छंद
6 - ज्योतिष
प्र.9- वेदों का ज्ञान ईश्वर ने किन किन ऋषियो को दिया ?
उत्तर- चार ऋषियों को।
वेद ऋषि
1- ऋग्वेद - अग्नि
2 - यजुर्वेद - वायु
3 - सामवेद - आदित्य
4 - अथर्ववेद - अंगिरा
प्र.10- वेदों का ज्ञान ईश्वर ने ऋषियों को कैसे दिया ?
उत्तर- समाधि की अवस्था में।
प्र.11- वेदों में कैसे ज्ञान है ?
उत्तर- सब सत्य विद्याओं का ज्ञान-विज्ञान।
प्र.12- वेदो के विषय कौन-कौन से हैं ?
उत्तर- चार ।
ऋषि विषय
1- ऋग्वेद - ज्ञान
2- यजुर्वेद - कर्म
3- सामवे - उपासना
4- अथर्ववेद - विज्ञान
प्र.13- वेदों में।
ऋग्वेद में।
1- मंडल - 10
2 - अष्टक - 08
3 - सूक्त - 1028
4 - अनुवाक - 85
5 - ऋचाएं - 10589
यजुर्वेद में।
1- अध्याय - 40
2- मंत्र - 1975
सामवेद में।
1- आरचिक - 06
2 - अध्याय - 06
3- ऋचाएं - 1875
अथर्ववेद में।
1- कांड - 20
2- सूक्त - 731
3 - मंत्र - 5977
प्र.14- वेद पढ़ने का अधिकार किसको है ? उत्तर- मनुष्य-मात्र को वेद पढ़ने का अधिकार है।
प्र.15- क्या वेदों में मूर्तिपूजा का विधान है ?
उत्तर- बिलकुल भी नहीं।
प्र.16- क्या वेदों में अवतारवाद का प्रमाण है ?
उत्तर- नहीं।
प्र.17- सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?
उत्तर- ऋग्वेद।
प्र.18- वेदों की उत्पत्ति कब हुई ?
उत्तर- वेदो की उत्पत्ति सृष्टि के आदि से परमात्मा द्वारा हुई । अर्थात 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व ।
प्र.19- वेद-ज्ञान के सहायक दर्शन-शास्त्र ( उपअंग ) कितने हैं और उनके लेखकों का क्या नाम है ?
उत्तर-
1- न्याय दर्शन - गौतम मुनि।
2- वैशेषिक दर्शन - कणाद मुनि।
3- योगदर्शन - पतंजलि मुनि।
4- मीमांसा दर्शन - जैमिनी मुनि।
5- सांख्य दर्शन - कपिल मुनि।
6- वेदांत दर्शन - व्यास मुनि।
प्र.20- शास्त्रों के विषय क्या है ?
उत्तर- आत्मा, परमात्मा, प्रकृति, जगत की उत्पत्ति, मुक्ति अर्थात सब प्रकार का भौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान आदि।
प्र.21- प्रामाणिक उपनिषदे कितनी है ?
उत्तर- केवल ग्यारह।
प्र.22- उपनिषदों के नाम बतावे ?
उत्तर-
01-ईश ( ईशावास्य )
02-केन
03-कठ
04-प्रश्न
05-मुंडक
06-मांडू
07-ऐतरेय
08-तैत्तिरीय
09-छांदोग्य
10-वृहदारण्यक
11-श्वेताश्वतर ।
प्र.23- उपनिषदों के विषय कहाँ से लिए गए है ?
उत्तर- वेदों से।
प्र.24- चार वर्ण।
उत्तर-
1- ब्राह्मण
2- क्षत्रिय
3- वैश्य
4- शूद्र
प्र.25- चार युग।
1- सतयुग - 17,28000 वर्षों का नाम ( सतयुग ) रखा है।
2- त्रेतायुग- 12,96000 वर्षों का नाम ( त्रेतायुग ) रखा है।
3- द्वापरयुग- 8,64000 वर्षों का नाम है।
4- कलयुग- 4,32000 वर्षों का नाम है।
कलयुग के 5122 वर्षों का भोग हो चुका है अभी तक।
4,27024 वर्षों का भोग होना है।
पंच महायज्ञ
1- ब्रह्मयज्ञ
2- देवयज्ञ
3- पितृयज्ञ
4- बलिवैश्वदेवयज्ञ
5- अतिथियज्ञ
*स्वर्ग - जहाँ सुख है।*
*नरक - जहाँ दुःख है।.*

image
3 ans - Traduire

एक साधक ने अपने दामाद को तीन लाख रूपये व्यापार के लिये दिये। उसका व्यापार बहुत अच्छा जम गया लेकिन उसने रूपये ससुर जी को नहीं लौटाये। आखिर दोनों में झगड़ा हो गया।
झगड़ा इस सीमा तक बढ़ गया कि दोनों का एक दूसरे के यहाँ आना जाना बिल्कुल बंद हो गया। घृणा व द्वेष का आंतरिक संबंध अत्यंत गहरा हो गया। साधक हर समय हर संबंधी के सामने अपने दामाद की निंदा, निरादर व आलोचना करने लगे।
उनकी साधना लड़खड़ाने लगी। भजन पूजन के समय भी उन्हें दामाद का चिंतन होने लगा। मानसिक व्यथा का प्रभाव तन पर भी पड़ने लगा। बेचैनी बढ़ गयी। समाधान नहीं मिल रहा था। आखिर वे एक संत के पास गये और अपनी व्यथा कह सुनायी।
संत श्री ने कहा- 'बेटा ! तू चिंता मत कर। ईश्वर कृपा से सब ठीक हो जायेगा। तुम कुछ फल व मिठाइयाँ लेकर दामाद के यहाँ जाना और मिलते ही उससे केवल इतना कहना, बेटा ! सारी भूल मुझसे हुई है, मुझे क्षमा कर दो।'
साधक ने कहा- "महाराज ! मैंने ही उसकी मदद की है और क्षमा भी मैं ही माँगू !"
संत श्री ने उत्तर दिया- "परिवार में ऐसा कोई भी संघर्ष नहीं हो सकता, जिसमें दोनों पक्षों की गलती न हो। चाहे एक पक्ष की भूल एक प्रतिशत हो दूसरे पक्ष की निन्यानवे प्रतिशत, पर भूल दोनों तरफ से होगी।"
साधक की समझ में कुछ नहीं आ रहा था। उसने कहा- "महाराज ! मुझसे क्या भूल हुई ?"
"बेटा ! तुमने मन ही मन अपने दामाद को बुरा समझा- यह है तुम्हारी भूल। तुमने उसकी निंदा, आलोचना व तिरस्कार किया- यह है तुम्हारी दूसरी भूल। क्रोध पूर्ण आँखों से उसके दोषों को देखा- यह है तुम्हारी तीसरी भूल। अपने कानों से उसकी निंदा सुनी- यह है तुम्हारी चौथी भूल। तुम्हारे हृदय में दामाद के प्रति क्रोध व घृणा है- यह है तुम्हारी आखिरी भूल।
अपनी इन भूलों से तुमने अपने दामाद को दुःख दिया है। तुम्हारा दिया दुःख ही कई गुना हो तुम्हारे पास लौटा है। जाओ, अपनी भूलों के लिए क्षमा माँगो। नहीं तो तुम न चैन से जी सकोगे, न चैन से मर सकोगे। क्षमा माँगना बहुत बड़ी साधना है।"
साधक की आँखें खुल गयीं। संत श्री को प्रणाम करके वे दामाद के घर पहुँचे। सब लोग भोजन की तैयारी में थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा उनके दोहते ने खोला। सामने नाना जी को देखकर वह अवाक् सा रह गया और खुशी से झूमकर जोर जोर से चिल्लाने लगा- "मम्मी ! पापा !! देखो तो नाना जी आये हैं, नाना जी आये हैं....।"
माता पिता ने दरवाजे की तरफ देखा। सोचा, 'कहीं हम सपना तो नहीं देख रहे !' बेटी हर्ष से पुलकित हो उठी, 'अहा !पन्द्रह वर्ष के बाद आज पिता जी आये हैं।' प्रेम से गला रूँध गया, कुछ बोल न सकी। साधक ने फल व मिठाइयाँ टेबल पर रखीं और दोनों हाथ जोड़कर दामाद को कहा- "बेटा ! सारी भूल मुझसे हुई है, मुझे क्षमा करो।"
"क्षमा" शब्द निकलते ही उनके हृदय का प्रेम अश्रु बनकर बहने लगा। दामाद उनके चरणों में गिर गये और अपनी भूल के लिए रो-रोकर क्षमा याचना करने लगे। ससुरजी के प्रेमाश्रु दामाद की पीठ पर और दामाद के पश्चाताप व प्रेममिश्रित अश्रु ससुरजी के चरणों में गिरने लगे।
पिता पुत्री से और पुत्री अपने वृद्ध पिता से क्षमा माँगने लगी। क्षमा व प्रेम का अथाह सागर फूट पड़ा। सब शांत, चुप ! सबकी आँखों से अविरल अश्रुधारा बहने लगी। दामाद उठे और रूपये लाकर ससुर जी के सामने रख दिये।
ससुरजी कहने लगे- "बेटा ! आज मैं इन कौड़ियों को लेने के लिए नहीं आया हूँ। मैं अपनी भूल मिटाने, अपनी साधना को सजीव बनाने और द्वेष का नाश करके प्रेम की गंगा बहाने आया हूँ। मेरा आना सफल हो गया, मेरा दुःख मिट गया। अब मुझे आनंद का एहसास हो रहा है।"
दामाद ने कहा- "पिताजी ! जब तक आप ये रूपये नहीं लेंगे तब तक मेरे हृदय की तपन नहीं मिटेगी। कृपा करके आप ये रूपये ले लें।"
साधक ने दामाद से रूपये लिये और अपनी इच्छानुसार बेटी व नातियों में बाँट दिये। सब कार में बैठे, घर पहुँचे। पन्द्रह वर्ष बाद उस अर्धरात्रि में जब माँ-बेटी, भाई-बहन, ननद-भाभी व बालकों का मिलन हुआ तो ऐसा लग रहा था कि मानो साक्षात् प्रेम ही शरीर धारण किये वहाँ पहुँच गया हो।
सारा परिवार प्रेम के अथाह सागर में मस्त हो रहा था। क्षमा माँगने के बाद उस साधक के दुःख, चिंता, तनाव, भय, निराशारूपी मानसिक रोग जड़ से ही मिट गये और साधना सजीव हो उठी।
छोटा सा संसार,
गलतिया अपार,
आपके पास है क्षमा का अधिकार,
कर लीजिए स्वीकार।।।

image