19 w - Traduire

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध ने इस साल ईद की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया है. 28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग को अब करीब 20 दिन होने वाले हैं, जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले लाखों भारतीय लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं. एक तरफ जहां युद्ध की अनिश्चितता ने लोगों को सहमा दिया है, वहीं दूसरी ओर एयरलाइंस के आसमान छूते किराए ने घर वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. जंग से पहले के मुकाबले टिकटों की कीमतें अब कई गुना बढ़ चुकी हैं, जिससे आम आदमी के लिए अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना अब एक नामुमकिन सा सपना बन गया है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले सईद रियाद में नौकरी करते हैं. वो हर साल की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने वतन लौट रहे थे, उन्होंने कई महीने पहले अपना टिकट भी बुक करा लिया था, लेकिन जंग के माहौल में उनके घर वापसी का सपना अधूरा रह गया है.

आजतक से बात करते हुए वो कहते हैं- 'अपने घरवालों के साथ ईद मनाने आ रहा था, ऐन वक्त पर कोई मुश्किल न हो इसलिए टिकट भी काफी पहले बुक करा लिया था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई. टिकट के रेट इतने बढ़ गए हैं कि मेरे लिए दोबारा टिकट खरीदना नामुमकिन हैं, इसलिए अब मैंने घर जाने का फैसला टाल दिया है और इस साल यहीं ईद मनेगी.'

#iranisraelwar #middleeastcrisis #eidtravel #flighttickets #atcard #aajtaksocial

[Iran-Israel war, Middle East crisis, Eid travel impact, flight ticket price surge, Gulf Indians, NRI travel issues, expensive airfares, flight cancellations, airspace closure, fuel surcharge airlines, India-Gulf flights, evacuation challenges, Indian passengers, aviation crisis, war impact on travel]

image
19 w - Traduire

संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में बुधवार रात लड़की घर में अकेली थी पुरा परिवार को गांव में हो रहें एक समारोह में गए थे जबकि पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।
👉 और इसी सन्नाटे का फ़ायदा उठाते हुए गांव का ही विवेक नामक युवक अपने 3 दोस्तों को लेकर उसके घर पहुंचा, दरवाज़ा बंद होने के कारण विवेक छत के रास्ते से अंदर घूंसा और लड़की का मुंह दबाकर बाहर लेकर आया जहां उसके दोस्त गौरव, अमन और शिवा मौजूद थे और फिर लड़की को अपनी बाइक से किडनैप करके उसको जंगल में लेकर गए।

image
19 w - Traduire

ईरान को चाहिए कि वह स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ का प्रबंधन भारत को सौंप दे। हम वहाँ एक टोल प्लाज़ा लगाकर उनकी आय दोगुनी कर देंगे। 💰

image
19 w - Traduire

सरकार ने राफेल के दाम नहीं बताए। किसी मे चिट्टी नहीं लिखी।
PM केयर फंड का हिसाब नहीं दिया गया। किसी ने चिट्टी नहीं लिखी।
एप्सटीन फाइल में नाम आ गए किसी ने चिट्टी नहीं लिखी।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबने वोट चोरी होते देखा किसी ने चिट्टी नहीं लिखी।
गृह मंत्री ने संसद में 2 बार "सlला" बोल दिया किसी ने चिट्टी नहीं लिखी
राहुल गांधी ने संसद की सीढ़ी पर चाय क्या पी ली तुरंत चिट्टी लिखी गयी।
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

image
19 w - Traduire

भारत अपनी कुल रसोई गैस (LPG) मांग का 60% हिस्सा विदेशों से आयात करता है, जबकि घरेलू रिफाइनरियां केवल 40% ही उत्पादन करती हैं। भारत को LPG सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश कतर है। भारत के कुल गैस आयात का 29 से 34% हिस्सा अकेले कतर से आता है।

कतर के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर है, जो करीब 26% गैस की आपूर्ति करता है। इसके अलावा सऊदी अरब और कुवैत से भी बड़े पैमाने पर गैस खरीदी जाती है। खाड़ी देशों से गैस मंगाने की मुख्य वजह यह है कि वहां का प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण भारतीय सिलेंडरों और मौसम के बिल्कुल अनुकूल है। साथ ही, दूरी कम होने से ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी कम आता है।

image
19 w - Traduire

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति मेट्रो के फर्श पर बैठकर अपने लैपटॉप पर काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को @kuxh101 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है।

पोस्ट के कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार, यह शख्स मेट्रो में सफर कर रहा था, तभी अचानक उसे अपने मैनेजर का फोन आया। कॉल आने के तुरंत बाद उस व्यक्ति ने अपना लैपटॉप निकाला, वह वहीं फर्श पर बैठ गया और अपना काम पूरा करने में लग गया। घर लौटते समय सफर के दौरान भी ऑफिस का काम करने की यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई है।

इस पोस्ट को अब तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वायरल तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि लोग काम के दबाव से काफी परेशान हो चुके हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि शायद इस कर्मचारी के पास काम करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।

image
19 w - Traduire

8 मार्च 2026 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी के 41 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी नीता की तारीफ की है। वीडियो में मुकेश ने नीता को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा (एंकर), सबसे अच्छी दोस्त और अपनी सफलता की 'को-क्रिएटर' बताया है।
उन्होंने कहा कि लगभग 40 साल पहले नीता उनकी जिंदगी में आई थीं और आज वह पूरे परिवार का मजबूत केंद्र बन गई हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी सफलताओं और जामनगर के विकास में नीता के अहम योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नीता ने ही उन्हें यह महत्वपूर्ण सबक सिखाया है कि जिंदगी में दौलत (वैल्यूएशन) से ज्यादा संस्कारों (वैल्यूज) का महत्व होता है। वीडियो के अंत में मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी का आभार जताते हुए कहा, "थैंक यू नीता, तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो।" गौरतलब है कि दोनों का विवाह 8 मार्च 1985 को हुआ था।

image
19 w - Traduire

भारत की वीरांगनाएं

image
19 w - Traduire

स्वराज की अजय किले

image
19 w - Traduire

Cricket: सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक

image