Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद शोक में डूबे परिवार के लिए अब एक भावुक और सुकून भरा पल आया है। लंबे समय से गम में डूबे इस घर में फिर से खुशियां लौट आई हैं। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसे परिवार ‘राजा’ का ही रूप मान रहा है। रविवार रात इस खुशी को परिवार ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिजन झूम उठे और नए मेहमान के स्वागत में जश्न का माहौल बन गया।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, एक दिलचस्प संयोग भी इस खुशी से जुड़ा है। जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, उस दिन भी ग्यारस थी। अब बेटे का जन्म भी ग्यारस के दिन और लगभग उसी समय हुआ है। इस संयोग ने परिवार को भावनात्मक रूप से और भी जोड़ दिया है। सोमवार शाम जब नवजात और उसकी मां किरण घर पहुंचे, तो घर पूरी तरह सजा हुआ था। मुख्य द्वार पर “राजा इज बैक” लिखकर परिवार ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं। सजी-धजी कार में मां और बेटे का स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और ढोलक की थाप पर परिवार के लोग जमकर नाचे।
घर लौटते समय किरण अपने हाथों में राजा रघुवंशी की तस्वीर थामे हुए थीं, जो इस पूरे मौके को और भावुक बना रहा था। परिवार के सदस्य विपिन और सचिन समेत सभी लोग इस खुशी में शामिल हुए और नए सदस्य का दिल खोलकर स्वागत किया। परिवार का कहना है कि जैसे राजा की शादी में पूरे दिल से खर्च और आयोजन किया गया था, उसी तरह इस नए मेहमान के स्वागत में भी कोई कमी नहीं रखी गई। लंबे समय बाद इस घर में फिर से हंसी-खुशी का माहौल लौटा है, जिसने गम के बीच एक नई उम्मीद जगा दी है। #mpkibaat #indorenews #rajaraghuvanshi #rajaisback #rajaraghuvanshihome #celebration #madhyapradesh #sonamraghuvanshi #babybirth #rajabirth
यह लड़की 22 वर्ष की है और यह वेस्टइंडीज से अपने प्रेमी से मिलने रायबरेली यूपी आई है.!
लड़की ने बताया कि वह 5 साल पहले लड़के से सोशल मीडिया पर मिली और दोनों में प्यार हो गया वह अपने प्रेमी से मिलने आई है।
#raibareli #westin****s #viralpost