Découvrir des postesExplorez un contenu captivant et des perspectives diverses sur notre page Découvrir. Découvrez de nouvelles idées et engagez des conversations significatives
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। तेज बारिश और उफनती नदियों के कारण कई घर, सड़कें और पुल बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में बाढ़ से पहले और बाद का भयावह अंतर साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में मलबा जमा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में 150 से ज्यादा लोगों की जान जाने और हजारों लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने में जुटे हैं। इस मुश्किल समय में नेपाल के लोगों के लिए दुआ और सहायता की जरूरत है। 🙏🇳🇵
#nepalfloods #nepal #flood #nepaldisaster #prayfornepal #नेपाल
बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में सीएम ने कहा कि बिहार में जल्द फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों से इसके लिए उपयुक्त जगह चिन्हित करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुरी के अलावा अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली भाषाओं में भी फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि बिहार में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकार सहमति दे चुकी है।
सम्राट चौधरी ने कलाकारों से बिहार की संस्कृति और विरासत को फिल्मों के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने और बिहार की सकारात्मक छवि बनाने में योगदान देने की अपील की।