15 ث - ترجم

जरूरत के समय अपने भी साथ दें, यह आवश्यक नहीं..!!

image
15 ث - ترجم

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां एक बारात में शामिल होने आए युवक का कीमती मोबाइल फोन सेल्फी लेने के दौरान नाले में गिर गया. फोन इतना महंगा था कि युवक ने अपनी बारात की परवाह किए बिना सीधे गंदे नाले में छलांग लगा दी.

सदर कोतवाली इलाके के सत्ती तालाब (तकिया चौराहा) का यह मामला है. यहां एक युवक कानपुर से अपने फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था. उसने शादी के जश्न के लिए महज एक दिन पहले ही iPhone 17 प्रो खरीदा था. बारात जब तकिया चौराहे के पास पहुंची, तो युवक नए फोन से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी हाथ से फिसलकर फोन सीधे सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा.

उसने आनन-फानन में नाले में उतरकर फोन ढूंढना शुरू कर दिया. उसे नाले के कीचड़ में हाथ मारते देख बारातियों और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया. कई घंटों तक युवक नाले की गंदगी में अपना कीमती फोन तलाशता रहा, लेकिन बदकिस्मती से लाखों का मोबाइल हाथ नहीं लगा.

किसी राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक की बेबसी और आसपास खड़े लोगों की टिप्पणियां साफ सुनी जा सकती हैं.

#uttarpradesh | #iphone17 | #selfie | #aajtaksocial | #atcard

image

image

image
15 ث - ترجم

रामनगरी अयोध्या में दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर बुर्का पहने एक महिला ने पिस्टल की नोक पर सोने के जेवर लूट लिए और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गई.

यह घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है. महेश ज्वेलर्स नाम की दुकान पर एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची. उसके कंधे पर एक बैग टंगा हुआ था और उसका व्यवहार पूरी तरह सामान्य था, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ. उसने आराम से दुकानदार से सोने का हार और चेन दिखाने को कहा और ध्यान से उन्हें देखने लगी.

इसके बाद महिला ने बड़ी चालाकी से अपनी योजना को अंजाम दिया. उसने पहले पानी मांगा और फिर समोसा लेने से इनकार कर मिठाई मंगवाने को कहा. इस दौरान उसने दुकानदार और कर्मचारियों को अलग-अलग कामों में उलझा दिया. जैसे ही दुकान में लोगों का ध्यान बंटा, उसने कुछ ही सेकंड में काउंटर पर रखे करीब 26 ग्राम सोने के जेवर अपने बैग में रख लिए

जब दुकानदार को शक हुआ और उसने महिला को रोकने की कोशिश की, तो उसने तुरंत अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली और दुकानदार की ओर तान दी. उसने धमकी दी कि अगर आगे बढ़े तो गोली मार देगी. इस धमकी से वहां मौजूद लोग डर गए और कोई भी उसे रोक नहीं सका.

महिला दुकान से बाहर निकली तो उसका एक साथी पहले से ही बाइक लेकर बाहर खड़ा था. दोनों तुरंत बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए. दुकानदार और आसपास के लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके.

#ayodhya #jewelryheist #armedrobbery #goldtheft #crime #atcard #aajtaksocial

[Ayodhya, Rudouli Police Station, Jewelry Heist, Burqa-Clad Woman, Armed Robbery, Gold Theft]

image

image
15 ث - ترجم

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਰਾਘਵ ਚੱਢਾ ਖਿਲਾਫ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ

#aamaadmiparty #punjabnews #ptcnews #latestnews #raghavchadha

image
15 ث - ترجم

दिल छू लेने वाला वीडियो
कभी कभी बेटा बाप का सहारा बन जाता

पैरों से चलने पर मजबूर पिता को बेटे ने सड़क पर लेट कर कार पर चढ़ने में मदद की

image